कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों के संबंध मे माननीय अध्यक्ष, UPPCL को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया!

कानपुर  23/11/2021

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ प्रांतीय कमेटी के आवाहन पर पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के साथ ही केस्को के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर बिजलीघर एवं अन्य कार्यालयों मे धरना प्रदर्शन किया! कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान पूरे बिजलीघर मे घूम घूम कर इंकलाब जिंदाबाद!, पुरानी पेंशन बहाल करो!, कर्मचारियों की वेतन विसंगतियाँ दूर करो!, टी जी 2 कार्मिकों की पदोंन्नति JE पद पर वरिष्ठता के आधार पर करो!, बकाया बोनस का भुगतान करो! , संविदा कार्मिकों को सैनिक कल्याण निगम कार्मिकों के बराबर वेतन दो! मीटर रीडर को मिनिमम वेज का भुगतान करो! संविदा कार्मिकों को समुचित इलाज सुविधा दो! आदि नारे लगाए..

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओ ने यह भी कहा कि यदि नियमित और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नही किया गया तो आंदोलन के तीसरे चरण की घोषणा की जायेगी।

कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों के संबंध मे माननीय अध्यक्ष, UPPCL को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया!

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे सर्वश्री बी के अवस्थी, गौरव दीक्षित, अरविंद कुमार मौर्य, राम नारायण,विश्वनाथ लाल जी, नरेश राजपूत,फूल चंद्र, अनिल गुप्ता, छेदी लाल, आदिल हुसैन, अंजली शर्मा, श्रीकांत गौड़, विशाल सिंह, सौरभ सिंह,अमृता भट्ट,नूर आलम, मनोज कश्यप,मनीष कश्यप, राहुल दीक्षित,अक्शा शकील, अविनाश तिवारी,अर्चना, रिचा पांडेय,विक्रम भारती, कौशल, मनीष सिंह,प्रतीक कुमार, अंजना, अकांक्षा, राहुल शर्मा, दिनेश कटियार, रतन लाल, शिव शंकर सक्सेना,आशीष शर्मा, अमित द्विवेदी, मनु शुक्ला, अनुपम सिंह,प्रियंका, धनीराम गुप्ता,राम कैलाश, मेहरोज, अन्नू सिंह, कृतिका,तान्या, नवनीत यादव,सिद्धार्थ भट्ट, शीतला यादव, इरफ़ान, नितिन,शैलेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थिति रहे l


भवदीय

गौरव दीक्षित

उप महामंत्री

उ प्र बिजली कर्मचारी संघके केस्को कानपुर

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js