वसूली बाज डॉक्टर से परेशान है उर्सला हॉस्पिटल के मरीज

वसूली बाज डॉक्टर से परेशान है उर्सला हॉस्पिटल के मरीज

कानपुर।देश व प्रदेश के गरीब असहाय लोगों के लिए प्रदेश की सरकार तरह-तरह की योजनाएं निकालती है गरीब असहाय लोगों के लिए सरकार द्वारा जगह जगह जिला अस्पताल बनाए गए हैं और उन अस्पतालों में लाखों की तनख्वाह पर कई डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई है पर लगता है उन डॉक्टरों का पेट अपनी तनख्वाह से नहीं भर रहा यहां के डॉक्टर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला कानपुर के उर्सला हॉस्पिटल में देखने को मिला जहां पर चेस्ट में पेन होने की दिक्कत के चलते गुलफ्शा नाम की महिला को उर्सला हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर वी के कटियार को दिखाया गया। 

मरीज को देखकर डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन करने की बात कही गई जिस पर परिजनों ने ऑपरेशन में खर्च होने वाली रकम के बारे में डॉक्टर से पूछा तो डॉक्टर ने परेशान ना होने की बात कहकर परिजनों से कहा परेशान मत हो सब हो जाएगा कोई खर्चा नहीं लगता है जिस पर परिजनों ने मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती करा और परिजनों का आरोप है कि जब उनका मरीज ऑपरेशन थिएटर के अंदर गया तो डॉक्टर की सेवा में लगे दलालों ने मरीज के परिजनों से 8 हजार रुपए की डिमांड की । इस पर परिजनों ने पैसे ना होने की बात कही तो डॉक्टर ने मरीज को घर ले जाने की बात कहते हुए परिजनों को हड़काने लगे । मरीज की हालत सीरियस होने के चलते आनन-फानन में परिजनों द्वारा सोने की अंगूठी गिरवी रखकर डॉक्टर को 6 हजार रूपए दिए गए।

 जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया वहीं परिजनों की मानें तो इसके बाद भी डॉक्टरों का आतंक खत्म नहीं हुआ और अंदर से मिलने वाली दवाइयां भी पेशेंट को नहीं दी जाती है ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के द्वारा बाहर से महंगी महंगी दवाइयां लिखी जा रही है वही पीड़ित मरीज की माने तो उसके परिजन इतने सक्षम नहीं है कि इतना खर्चा करने के बाद उसका इलाज करा सके इसीलिए वह सरकारी अस्पताल उर्सला में दिखाने आई थी पर यहां के रवैया देखकर सरकारी अस्पतालों से उसका और उसके परिजनों का भरोसा उठ गया है।

 डॉक्टरों द्वारा की जा रही इस अवैध वसूली पर ना तो अस्पताल प्रशासन की नजर जा रही है और ना ही जिले में तैनात सीएमओ की । अब देखना यह है कि इतना कुछ होने के बाद डॉक्टर वी के कटियार पर क्या कार्यवाही की जाती है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js