जीएसटी टीम ने छापेमारी कर पकड़ा 70 नग माल कानपुर सेंट्रल प्लेटफार्म नंबर 6 का है पूरा मामला
आपको बता दें कानपुर सेंट्रल के पार्सल विभाग पर बड़े पैमाने पर दलाल सक्रिय हैं ये दलाल आने जाने वाले पार्सलों को बिना बिल्टी वा बिना कागज के आदान प्रदान करते रहते हैं यह मिलीभगत सेल्स टैक्स के अधिकारी आरपीएफ जीआरपी स्थानीय प्रसाशन एवम दलालो के गठजोड़ से कई वर्षो से चली आ रही है।
जिससे राजस्व विभाग तो काफी भारी नुकसान पहुंचता है आज कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर 6 पर जैसे ही कालिंदी एक्सप्रेस आकर रुकी और पार्सल प्लेटफार्म से जैसे ही बाहर आने लगा वैसे ही जीएसटी की टीम ने यूपी पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी कर दिया जिससे पार्सल विभाग के दलालों पर हड़कंप मच गया मौके से पार्सल के दलाल भाग निकले जीएसटी कमिश्नर कमलेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी हमने कई बार छापेमारी की है जिसमें हमें भारी मात्रा में नग प्राप्त हुए हैं उन नगो में रेडीमेड किराना कनहारी पान मसाला इत्यादि लाया और भेजा जाता है।
आज हमने मुखबिर की सटीक सूचना पर कालिंदी एक्सप्रेस में छापा मारा जहाँ से 60 से 70 नग पार्सल प्राप्त हुए हैं जिसका कोई भी लेखा-जोखा या फिर बिल्टी प्राप्त नही हुई न ही कोई व्यापारी या दलाल सामने आया है हमने सभी पार्सलों को जप्त कर लिया है जप्त करने के बाद नोटिस देकर इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी हालांकि जीएसटी विभाग को इस पार्सल विभाग के माध्यम से कुल रुपए का 40% राजस्व विभाग को जाता है।
जिसको चोरी कर पार्सल के दलाल बड़े पैमाने पर राजस्व विभाग को भारी भरकम नुकसान पहुंचाते हैं पार्सल पर बड़े पैमाने में जिन दलालों का जमावड़ा लगा रहता है उन सक्रिय दलालों के नाम जल्द ही खोले जाएंगे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीएसटी की कर चोरी का खेल स्थानीय पुलिस व रेलवे पुलिस आरपीएफ जीआरपी की मिलीभगत से खेला जाता है।


Post a Comment