काल्पनिक चर्चा को लेकर आस्था को मानते हुए दूर दूर से आ रहे लोग,विकास यादव बाबा के नाम पर बना चर्चा का विषय
आज एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसको लेकर काफी दूर दूर से लोग आ रहे है लेकिन जिस प्रकरण को देखने के लिए आतुरता से आ रहे है वह सब एक काल्पनिक है ऐसा हम नही कह रहे न ही चैनल कह रहा जब हम गए तब वहां का दृश्य देख प्रतीत हुआ कि किसी प्रकार की कोई कुदरती माया या चमत्कार नही किन्तु आस्था को मानने वाले लोग आस्था पर विश्वाश करने वाले लोग आ रहे है।
और आकर मेवा मिस्ठान फल पैसा इत्यादि उस स्थान पर चढ़ा रहे है काल्पनिक बात कुछ इस प्रकार है कि लगभग 9 दिन पूर्व हनिहा गावँ थाना महराजपुर जनपद कानपुर नगर में राजोल यादव के खेत पर ट्यूब बेल था जिस पर एक शिवलिंग का पत्थर निकला और उसके चिपकी हुई एक नागिन निकली जिसने विकास यादव को 6 बार काटा लेकिन विकास को किसी प्रकार का कोई असर नही हुआ तत्पश्चात विकास के पिता ने बताया कि हमने बेटे की दवा कराई और उस नागिन से पूछा कि आखिर मेरे बेटे को बार बार क्यो काट रही हो बचपन मे भी दो से 3 बार काट चुकी हो तब उस नागिन ने मेरे बेटे विकास के मस्तिष्क में आकर बोला की 6 बार काटा है 7 वी बार काटूंगी तो विकास नही बचेगा हमने विकास से बात करने और वीडियो बनाने का प्रयास किया तो लोगो ने मना किया कि वीडियो बनने से विकास को समस्या होगी जिससे हमने उस वीडियो को नही बनाया लेकिन विकास के पिता की काल्पनिक बात सुनकर जब हमने कुछ सवाल उठाया
इससे पहले आपका बेटा क्या करता था तो बताया कुछ नही
जिस खेत मे ये काल्पनिक घटना हुई है खेत किसका है तो बताया हमारा खेत है
यह बात किसने बताई की नागिन 7वी बार कटेगी तो विकास नही बचेगा तो विकास के पिता ने बताया कि विकास के मस्तिष्क पर आकर खुद नागिन ने
और भी कई सवाल किए जिसका जवाब नही मिला जिससे कही न कही बात सामने आ रही है कि यह सिर्फ एक आस्था के नाम पर पाखण्ड किया जा रहा है और आमजनमानस को गुमराह कर लोगो की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है कई लोगो ने तो यह भी बताया कि बाबा के चमत्कार के चलते मेरी मोटरसाइकिल मिल गई लेकिन जब मोटर साईकिल मालिक से पूछा तो पता लगा कि मोटरसाइकिल चालक नशे में था।
और मोटरसाइकिल कही पर छोड़ आया चालक की बहन ने जब शिवलिंग स्थान पर मोटरसाइकिल की अर्जी लिख कर डाली तो कुछ देर बार एक दीवान का फोन आया और थाने आकर मोटरसाइकिल ले जानी की बात कही और लोगो ने तरह तरह की घटना बताई जो कि एक काल्पनिक ही समझ आया जिससे यह प्रदर्शित हुवा की ये एक पाखण्ड है जिसे आस्था के नाम पर सुरु किया गया है बाकायदा उसे मंदिर का रूप देने का प्रयास किया जा रहा अभी तक काफी रुपया व फल चढ़ाया भी जा चुका है।


Post a Comment