ADG की कार्रवाई मे तीन थाने एक चौकी प्रभारी सहित नौ लोग निलंबित
जहरीली शराब पीकर 8लोगों की मौत प्रशासन हुआ सख्त..
आगरा 26 अगस्त
यहां जहरीली शराब पीने से अब तक कौलारा कलां और देवरी गांव के आठ लोगों की मौत हो गई.बुधवार शाम को जहरीली शराब पीने से इनकी मौते होने की पुष्टि हो गई. तो वहीं, जहरीली शराब से मौतों की पुष्टि होने के बाद एडीजी राजीव कृष्ण ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने थाना ताजगंज, डौकी और शमसाबाद के थाना प्रभारी सहित नौ को निलंबित कर दिया गया. आबकारी विभाग के दो निरीक्षक और तीन सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति की गई है.
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि जहरीली शराब से मौत के मामले में संबंधित थाना-चौकी प्रभारी और आबकारी विभाग के निरीक्षक जिम्मेदार माने जाएंगे.
शराब से मौतें ताजगंज, डौकी और शमसाबाद क्षेत्र में हुईं.
इस पर कार्रवाई की गई. निलंबित होने वालों में थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज एकता कुलदीप मलिक, बीट सिपाही देवरी अरुण कुमार, थाना डौकी के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, बीट सिपाही कौलारा कलां सोमवीर, मुख्य आरक्षी जंगजीत सिंह, शमसाबाद के एसओ राजकुमार गिरि, गांव गढ़ी जहान सिंह के बीट सिपाही उदयप्रताप और गांव महरमपुर के बीट सिपाही श्यामसुंदर हैं.
एडीजी जोन ने बताया कि अपनी जांच में सेक्टर तीन फतेहबाद के आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी, सेक्टर सात ताजगंज के आबकारी निरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय, तीन आबकारी सिपाही विशाल कुमार शमसाबाद, राजेश कुमार शर्मा डौकी और अमरजीत तेवतिया ताजगंज को भी प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाया गया है. शराब की बिक्री कहां-कहां होती है, इसके लिए आबकारी निरीक्षक जिम्मेदार होते हैं. वह कार्रवाई करते हैं.उनकी लापरवाही से शराब बिक्री हुई। इनके निलंबन की संस्तुति की गई है.
आगरा में जहरीली शराब से अब तक 8 की मौत,चार दुकानें सील, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप.
आगरा के पुलिस अधीक्षक अशोक वेंकट ने बताया कि कौलारा कलां गांव के राधे (42), अनिल (34) और रामवीर (40) और बारकुला गांव के गया प्रसाद (50) की मौत हुई है.
अनिल के पिता श्रीनिवास (65) ने आरोप लगाया कि उसके बेटे और उसके गांव के दो अन्य लोगों की मौत गांव की एक दुकान से खरीदी गई नकली शराब के पीने से ही हुई है.बताया कि अनिल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद पहले उसे एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, फिर आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई. दो गांवों में आठ मौतों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.


Post a Comment