10 अगस्त को कुतलूपुर मोहल्ले में फांसी लगाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया.

10 अगस्त को कुतलूपुर मोहल्ले में फांसी लगाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया.

 चौकी इंचार्ज और अन्य लोगों के ऊपर कार्रवाई की मांग करते हुए सभी लोग कोतवाली पहुंच गए थे पुलिस प्रताड़ना के कारण फांसी लगाने का आरोप है।

बताते चलें कि पूरा मामला कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के कुतलूपुर मोहल्ले का है जहां पर बीते 10 अगस्त को चंदन नामक युवक ने फांसी लगा ली थी चंदन के छोटे भाई और एक लड़की के बीच में संबंध है जिसमें पुलिस शादी करने का दबाव बना रही थी.

इसी के तहत यह भी आरोप है कि पुलिस के द्वारा ढाई लाख रुपए की मांग की गई थी नहीं तो मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही थी, जिसे प्रताड़ित होकर चंदन ने 10 अगस्त को घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली थी.

 हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर ले जाया गया था.

जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था शुक्रवार को इलाज के दौरान चंदन की जब मौत हो गई तो परिजन उसके शव को घर ले आए, मामले में आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया महिलाएं कोतवाली गेट पर बैठ गई इसी बीच मृतक चंदन की पत्नी गेट पर ही बेहोश हो गई मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार पहुंचे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया.

 लेकिन अपनी जिद पर अड़े पर परिजन हटने को तैयार नहीं थे इस दौरान पुलिस और परिजनों में तीखी नोकझोंक हुई पूरे मामले में परिजनों का कहना है कि चौकी इंचार्ज और अन्य 6 आरोपियों पर पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाए तभी वह शांत बैठेंगे विवाद देर रात तक चला पुलिस और परिजनों के बीच में बातचीत हो रही है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js