बाढ़ से गंगा जी का पानी तेज कटान से लोगों में दहशत अपने हाथो से ही हटाया अपना आशियाना
फर्रुखाबाद कमालगंज ब्लॉक के कल्लू नगला गांव में गंगा जी के तेज कटान से लोग बड़ी दहशत में है जिसके कारण लोग अपने घरों को पक्के मकानों को गिरा रहे हैं तथा उनका कहना है कि हम लोग गंगा जी के कटान के कारण गांव के पास लगभग 5 मीटर दूरी पानी रह गया है किसी समय पानी बढ़ा तो हम लोग गंगा की बाढ़ के आगोश में आ सकते हैं.
उसी तरह दूसरा गांव जो फतेहपुर का स्थान के मजरा में भी पानी भर गया है जिसमें जानवरों को चारा आज की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है गंगा जी की बाढ़ में हजारों बीघा जमीन गंगा जी की बाढ़ की आगोश में आ गई तथा फसलें भी नष्ट हो गई जानवरों को खिलाने के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है गंगा नदी की बाढ़ में जंजाली नगला कल्लू नगला भोला नगला धारा नगला उमराव नगला आज बाढ़ की चपेट में आ गए जबकि गांव के लोगों ने बताया कि लेखपाल आते हैं।
फोटो खींच कर ले जाते हैं बस हम लोग उनके निर्णय का इंतजार कर रहे हैं 2 माह से बाढ़ को झेल रहे हमारा कहना है कि हमें कहीं उचित स्थान पर जगह देकर बसाया जाए जिसमें इस बार के आगोश से बच सकें तथा अपने जानवरों को उचित स्थान पर रखकर चारा दाना खिला सके तथा परिवार को सुरक्षित रख सकें तथा कल्लू नगला गांव में जो मात्र 2 मीटर की दूरी पर बिजली का पोल खड़ा है उससे भी बड़ा खतरा हो सकता है उसे भी हटाया जाए जबकि जेईई सुरजीत गिरी ने बताया कि आज ही हम उसको हटवा लेंगे।

(Today crime news manoj kumar)
Post a Comment