मदरसे से छुट्टी ना मिलने पर छुप कर भागा छात्र पुलिस ने बड़ी मशक्कत से किया बरामद

मदरसे से छुट्टी ना मिलने पर छुप कर भागा छात्र पुलिस ने बड़ी मशक्कत से किया बरामद

फर्रुखाबाद कमालगंज मदरसे मैं घर से पढ़ने आया छात्र अध्यापिका से छुट्टी ना देने के कारण मदरसे से चुपचाप निकल गया और वह घर पर नहीं पहुंचा जब वह अपने समय पर घर नहीं पहुंचा तो घरवालों को उसकी फिक्र हुई सोचा मेरा बच्चा मदरसे से समय से घर आ जाया करता था लेकिन आज समय से घर नहीं आया उसकी परिवार वालों ने खोजबीन करना प्रारंभ कर दी

बच्चा ना मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई तत्काल थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम बनाकर 4 घंटे के अंदर हारून को कोतवाली फतेहगढ़ की सेंट्रल बैंक के निकट घूमते हुए बरामद कर लिया अरुण को उसकी मां बाप के हवाले कर दिया जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर निवासी बनी हसन का 11 वर्षीय पुत्र हारून हसन पड़ोसी गांव के नगला दाऊद के मदरसे में पढ़ता था हारून गुरुवार को सुबह 8:00 बजे पढ़ने मदरसा गया था। 

अध्यापिका से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी तो अध्यापिका ने इसकी जानकारी बड़े भाई को दी बड़े भाई मोजम ने अध्यापकों से मना कर दिया है कि छुट्टी मत देना इस बात से गुस्सा होकर हारून मदरसे से ही अपना स्कूल बैग ओवर साइकिल छोड़कर गायब हो गया जब हारून घर नहीं पहुंचा तो तलाश किया पता ना लगने पर बड़े भाई मोजम ने रात को भाई की रिपोर्ट थाना कमालगंज में दर्ज कराई सीओ अजेय शर्मा ने हारून के परिजनों से घटना के बारे में व्यापक जानकारी दी सीओ ने थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ ग्राम शेखपुर सरैया रेलवे लाइन के किनारे आदि जगहों पर हारून को तलाश किया इसी दौरान गांव के दर्जनोंलोगों ने उनका सहयोग किया । 

पुलिस ने कठिन से कठिन मेहनत कर मदरसे से गायब हुए बच्चों को खोज निकाला पुलिस बच्चे को अपने साथ थाने ले आए और परिजनों को सूचित कर उन्हें बुलाकर बच्चे को माता-पिता को सौंपकर राहत की सांस ली। 

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js