शिशुपाल बने सविता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
कानपुर-: सविता महासभा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारणी का मनोनयन रविवार को सविता समाज धर्मशाला काकादेव में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शिशुपाल सिंह को चुना गया जबकि कार्यकारणी में अनेक लोगो का चयन हुआ। कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर हुआ। सविता महासभा के संस्थापक बीएल विशारद ने कहा कि सविता समाज के उत्थान के लिए गठित की गई महासभा का उद्देश्य पूरा होता दिख रहा है। पहले की तुलना में अब समाज के लोगो मे जागरूकता दिख रही है और समाज के युवा बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता दिखा रहे है। ऐसे में समाज के जागरूक व्यक्तियों को चाहिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक समाज के उदेश्यों को पहुचा दे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आचार्य रमेश चन्द्र सविता ने कहा कि लोगो का जागरूक होना अच्छी बात है पर युवाओ का बढ़ चढकर प्रतिभाग करना समाज के लिए अच्छा संकेत है। युवाओ में क्रांति लाने की ताकत होती है और युवा जो ठान ले वो काम हर हाल में पूरा होता है। ऐसे में युवाओ को कदमताल करते हुए एक साथ चलने की और लोगो को शिक्षित करने का प्रयास अच्छा संकेत है।
सरकार की अनदेखी का जवाब आगामी विधान सभा मे देंगे-औरैया के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां हर बात समाज को लॉलीपॉप देकर समाज के वोट हासिल कर लेती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में लॉलीपॉप देने वाली राजनीतिक पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और राजनीति में समाज अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए हर पहलू पर रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।
युवाओ के बिना समाज का उत्थान सम्भव नही-
सविता महासभा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सविता ने कहा कि कोई भी समाज युवाओ को लिए बिना आगे नही बढ़ सकता। अगर किसी को आगे बढ़ना है तो उसे युवाओ का दामन थामना ही पड़ेगा चाहे वो कोई समाज हो या राजनीतिक पार्टी। ये सविता समाज की मेहनत का नतीजा ही है कि बाकी समाजो की तुलना में सविता समाज में युवाओ ने अपनी सहभागिता दिखाई है।
इस अवसर पर चौधरी राम नरेश, अशोक सविता, कृष्ण वर्मा, गोरे लाल सविता, डॉ सत्य नारायण सिंह, नारायण दास ओमर, अनिल शर्मा, सुरेश सविता, राज शर्मा, अतुल कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, शिव शंकर सविता, मनीष सविता, भोलू सविता, मुकेश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सविता, डॉ अरुण सविता, सावन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

(Today crime news nalin agarwal)
Post a Comment