चोरो में नही पुलिस का ख़ौफ़ कार का शीशा तोड़कर चोरो ने बैग उड़ाया।

चोरो में नही पुलिस का ख़ौफ़ कार का शीशा तोड़कर चोरो ने बैग उड़ाया।


कानपुर: आज कानपुर नगर के काकादेव थाना अंतर्गत नीरछीर चौराहे के समीप कोरियर की दुकान के सामने से कार का शीशा तोड़कर चोरो ने पीड़ित का बैग चोरी कर लिया।

पीड़ित आलोक कुमार कटियार का कहना है की वो कोरियर वाले के यहाँ से कोरियर बुक कराने के लिए उतने में किसी चोर ने कार के अंदर रखे हुए बैग को कार का शीशा तोड़कर चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि बैग में बैंक ऐ टी एम, पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, गाड़ी के दस्तावेज आदि अन्य बहुत आवश्यक कागजात उस बैग में थे जिसको चोर उनकी जेन गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी कर गायब हो गए।

पीड़ित ने संबंधित थाना काकादेव में थाना प्रभारी के नाम गाड़ी से बैग चोरी की सूचना दे, चोरो की तलाश कर समान बरामदगी कर अपराधियों को दंडित करने की सूचना दी।

जब कि कोरियर की दुकान के चन्द 10 कदम पर चोराहे पर पुलिस पिकेट बराबर रहती है। 

चोरो के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे है। वही दूसरी तरफ काकादेव पूरा रिहायशी क्षेत्र है। जहाँ लगभग सभी मकानों के बाटे बाहर कार मालिकों की गाड़ियां खड़ी होती है। उन सभी निवासियों की गाड़ियों पर भी ख़तरा मंडरा रहा है। जब दिन दहाड़े करबाक शीशा तोड़कर चोरी हो सकती है तो घर के बाहर खड़ी गाड़ियों का तो भगवान ही मालिक है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js