कंधरापुर के नवनिर्वाचित प्रधान पति नरेगा में नाबालिग बच्चों से कड़ी धूप में चलवा रहे हैं फावड़ा

कंधरापुर के नवनिर्वाचित प्रधान पति नरेगा में नाबालिग बच्चों से कड़ी धूप में चलवा रहे हैं फावड़ा


(Today crime news manoj kumar)



कमालगंज नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से नरेगा में खड़े होकर कड़ी धूप में फावड़ा चलवा रहे हैं जबकि सरकार के आदेशों के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध माना गया है जबकि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मजदूरी कराना मौलिक अधिकारों का हनन है यह ग्राम प्रधान शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए बच्चों से नरेगा में फावड़ा जलवा कर काम करवा रहे हैं। 

 यह ग्राम कंधरापुर के ग्राम प्रधान ममता देवी के पति रविंद्र कुमार खड़े होकर मनरेगा में बच्चों से काम कराते हुए नजर आए यह काम ब्लॉक कमालगंज के ग्राम कंधरापुर में तालाब के पास खाई पर मिट्टी डालते हुए कड़ी धूप में नौनिहाल फावड़ा चलाते नजर आए प्रधान पति रविंद्र कुमार के बताने के अनुसार प्रतिदिन 20 से 25 मजदूर काम करते हैं लेकिन आज संवाददाता के पहुंचने पर केवल 10 से 12 लोग ही काम करते नजर आए तथा जिसमें आधे नाबालिक बच्चे जिनकी उम्र 14 से 17 के बीच थी यह काम कर रहे थे। 

संवाददाता ने प्रधान पति से बात करना चाहे तो बात करने से कतरा रहे थे जबकि ग्राम प्रधान पति से इन बच्चों के बारे में जानकारी ली तो यह बात टालते रहे जबकि पिछले 3 दिनों से यही बच्चे लगातार काम कर रहे हैं बेचारे नाबालिक बच्चे कड़ी धूप में फावड़ा चलाते हुए नजर आए जिसमें अंशुल संदीप दीवान आदि नौनिहाल बच्चे काम कर रहे हैं जबकि प्रधान बेखौफ होकर इन नौनिहाल बच्चों से काम करा रहे हैं इन्हें किसी तरह का शासन का भय नजर नहीं आ रहा है। 

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js