टोना टोटका के चक्कर में दो की गई जान कमालगंज स्टेशन की मैन क्रॉसिंग पर एक व्यक्ति मासूम नवजात शिशु की जान ट्रेन की चपेट में आकर चली गई

टोना टोटका के चक्कर में दो की गई जान

कमालगंज स्टेशन की मैन क्रॉसिंग पर एक व्यक्ति  मासूम नवजात शिशु की जान ट्रेन की चपेट में आकर चली गई

जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहुल्लहपुर के प्रताप पुत्र फूल सिंह एवं उनका भतीजा जितेंद्र सुबह 4:00 बजे मोटरसाइकिल से 3 माह का नवजात शिशु को लेकर कमालगंज स्टेशन पर गए थे बच्चे की उम्र लगभग तीन माह बताई गई है जिसमें मृतक बच्चे के पिता जितेंद्र ने बताया कि बच्चे पर किसी भूत प्रेत का साया लग रहा था इसलिए वह ना तो हाथ पर चलाता था ना रोता था अंधविश्वास में आकर उसने पुरानी रीत रिवाज के अनुसार सुना था।  कि ट्रेन की सीटी व आवाज से इस बच्चों को अगर सुनाओ गे तो यह ठीक हो सकता है। 

 उसी की तहजीब पर यह लोग मोटरसाइकिल से लेकर बच्चे को स्टेशन पर पहुंचे तथा यह प्लेटफार्म नंबर 3 पर बच्चे को लेकर खड़े थे और गाड़ी आने का इंतजार कर रहे थे जबकि बच्चे के पिता मोटरसाइकिल से लेकर छोड़ने के बाद यह फाटक के पास ही खड़ा रहा था। 

 क्योंकि उस समय फाटक लगा हुआ था मोटरसाइकिल उस तरफ नहीं पहुंच सकती थी तथा प्रताप उस बच्चे को लेकर पटरी नंबर 3 पर खड़े थे। 

 उसी समय बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस वहां से गुजरी यह जब तक समझ पाते किस नंबर पर गाड़ी आ रही है तब तक ट्रेन की चपेट में आए जिससे गोद लिए बच्चे तथा प्रताप पुत्र फूलचंद की उम्र 45 वर्ष मौके पर ही मृत्यु हो गई आनन-फानन में यह घटना पूरे क्षेत्र में बड़ी तेजी से फैल गई तथा वहां सभी परिजन पहुंच गए जिनका रो रो कर बुरा हाल था। 

 सूचना मिलने पर थाना पुलिस कमालगंज घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने सब का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js