उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

कानपुर की करिश्मा ठाकुर को कांग्रेस महिला अध्यक्ष बनाया गया है।

करिश्मा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरूआत की थी।

करिश्मा ठाकुर एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुकी हैं।

कानपुर की रहने वाली करिश्मा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति करने के बाद 23 साल की उम्र में एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव बनी थीं। प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की कांग्रेस महासचिव बनी तो करिश्मा ठाकुर ने भी दिल्ली से कानपुर का रुख कर लिया। 2020 में गोविंद नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने थे। प्रियंका गांधी ने करिश्मा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया था। करिश्मा ठाकुर ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन करिश्मा ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए यूपी को ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन, आगरा जोन और बुंदेलखंड जोन में बांटा है। बुंदेलखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर के पास 17 जिला इकाईयों की जिम्मेदारी संभालनी है। करिश्मा ठाकुर गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भी करिश्मा ठाकुर की हिम्मत ताकत को देख चुकी है। बीते 14 जून 2021 को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा खरीदी जमीन को लेकर सीएम आवास के बाहर कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था, जिसमें करिश्मा ठाकुर भी शामिल रही थीं।

कानपुर-बुंदेलखंड बीजेपी का सबसे मजबूत कार्य स्थल  है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js