नव गणेशा फाउंडेशन का कार्यक्रम कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सम्पन्न हुआ। गरीब बेसहारा लोगो के लिए
नव गणेशा फाउंडेशन सस्था आई सामने...
कानपुर सेंट्रल पर आए गरीब बेसहारा लोगो के लिए रेलवे को व्हीलचेयर दिया सस्था की सचिव ऋचा मिश्रा ने बताया की चार वर्ष से संस्था गरीब बेसहारा लोगो की मदद कर रही है, और आगे भी करती रहगी हमारी सस्था जेल मे भी काम कर रही है।
आज कानपुर सेंट्रल पर भी 40 व्हीलचेयर सहयोग किया। जिससे सेंट्रल पर आए हुए गरीब बेसहारा महिलाए बच्चो या दिव्यांग लोगो की मदद हो सके।
सेंट्रल अधिकारियो को पुष्प दे कर सम्मान किया।
उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ( PCOM) बिप्लव
कुमार आज कानपुर सेन्ट्रल दौरे पर आये। इस दौरान कानपुर सेन्ट्रल
स्टेशन पर दिव्यांगों, बीमार, वृद्धजनों यात्रियों को प्लेटफार्म से ट्रेनों में आने
जाने की सुविधा हेतु नव गणेशा फाउण्डेशन द्वारा PCOM बिप्लव कुमार
डिप्टी CTM कानपुर हिमांशु शेखर उपाध्याय को स्टेशन पर यात्री सुविधा
के तहत व्हील चेयर प्रदान की गयी जिससे दिव्यांगों बीमार , वृद्धजनों
यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
इसके पश्चात् कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन स्थित कमेटी हाल में बिप्लव कुमार
कानपुर की अध्यक्षता में माल भाड़ा ग्राहकों के साथ समन्वय मीटिंग
आयोजित कि गयी जिसमें हिंद टर्मिनल प्रा० लि0, कॉनकोर, कानपुर
लॉजिस्टिक, अल्ट्राटेक सीमेन्ट, लॉजिस्टिक सर्विसेज तथा पार्सल सर्विसेज के
व्यापारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थित रही। इस दौरान बिप्लव कुमार ने
व्यापारियों से रूबरू उनकी समस्यों और सुझावों पर विचार करते हुए
संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिये। उन्होने व्यापारियों को
हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के आश्वासन दिये। इसके पश्चात्
माननीय राष्ट्रपति महोदय के कानपुर विजिट के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने
वाले परिचालन विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर
सम्मानित किया गया और भविष्य में इसी लगन एवं उत्साह के साथ कार्य
करने हेतु प्रेरित किया गया।
कानपुर अनवरगंज स्टेशन का भी मुआयना किया गया तथा चल रहे कार्यो
के प्रगति की समीक्षा की तथा सुचारू रेल परिचालन के साथ रेल परिचालन
क्षमता मे वृद्धि को लेकर विभागीय रेल अधिकारियों को कई निर्देश दिये।
इस दौरान उप मुख्य यातायात प्रबंधक उमरे कानपुर, हिमांशु शेखर
उपाध्याय, कृष्ण शुक्ला, वरि0 मण्डल परिचालन प्रबंधक समन्वय,
उमरे प्रयागराज, एस. के. गौतम, वरि० मण्डल परिचालन प्रबंधक,
जीएमसी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, संतोष कुमार त्रिपाठी उमरे कानुपर,
योगेश यादव, स०वि०इं०, ओपी कानपुर एवं राजीव अवस्थी, स०मं०
यांत्रिक इंजीनियर कानपुर इत्यादि उपस्थित रहे।

(Today crime news)
Post a Comment