रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने की की अपील।
✍️✍️
Today crime news
✍️✍️
![]() |
कानपुर 5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस पर रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर एवं सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी के तत्वाधान में सेंट्रल स्टेशन कानपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आरंभ एसआई अंजना सिंह आरपीएफ व जीआरपी एसआई बीरेंद्र सिंह द्वारा वृक्षारोपण करके किया गया| व साथ ही रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर के निदेशक कमल कांत तिवारी व रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर की समस्त टीम ने 20 से अधिक पेड़ लगाएं| जिसमें मुख्य रूप से अशोक गुड़हल गुलाब कनेर व अन्य प्रकार के पेड़ लगाए गए| साथ ही रेलवे चाइल्ड लाइन निदेशक कमल कांत तिवारी जी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया वह उन्हें प्रेरित किया साथ ही बताया कि हम सबको मिलकर पर्यावरण बचाने हेतु काम करना चाहिए इसमें हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण साथ ही अनावश्यक वस्तुओं को ना जलाएं क्योंकि इससे उत्पन्न घुआ हमारे वायुमंडल को प्रदूषित करता है साथ ही वायुमंडल के तापमान को भी प्रभावित करता है पृथ्वी के अस्तित्व को बचाना है तो पर्यावरण को सुरक्षित करना होगा।
साथ ही रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर समन्वयक गौरव सचान ने वहां उपस्थित सभी लोगों को बताया कि करोना वायरस जैसे अन्य वायरस से बचने के लिए हमें अपने पर्यावरण को बचाना होगा व शुद्ध करना होगा| और यह तभी संभव हो सकता है जब हम हरे पेड़ों को ना काटे और सभी लोग एक एक पेड़ लगाने का प्रण ले साथ ही लोगों को बताया कि अगर कोई भी मुसीबत में फंसा हुआ बच्चा किसी को भी दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए चाइल्ड लाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दे ताकि।
उस बच्चे की चाइल्डलाइन के कार्यकर्ता समय रहते मदद कर सकें| इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरपीएफ एसआई अंजना सिंह कांस्टेबल अर्चना पटेल मधु कुमारी जी आर पी एस आई विरेंद्र कुमार कांस्टेबल रवि कुमार रेलवे चाइल्ड लाइन निदेशक कमल कांत तिवारी समन्वयक गौरव सचान काउंसलर मंजू लता दुबे उमाशंकर प्रदीप पाठक रीता सचान संगीता सचान दिनेश सिंह अमित तिवारी अनामिका मिश्रा विनीता वर्मा बच्चे उपस्थित रहे।


Post a Comment