शुक्लागंज उन्नाव
Today crime news
शुक्लागंज उन्नाव। जनपद उन्नाव के गंगाघाट में लोगों ने बंद हुए पुराने गंगा पुल को खुलवाने की मांग की है। वही सर्वे संतु निरामय: के बैनर तले हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। टीम ने शुक्रवार को गंगाघाट कोतवाली के सामने पोनी रोड तिराहे के पास एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जोकि जिला प्रशासन द्वारा बंद हुए पुराने गंगापुल को खुलवाने की मांग की गई है।
इसमें पुरुष एवं महिलाएं समेत लगभग हजारों लोग शामिल हुए। नगर वासियों ने कहा कि जब तक पुराना गंगा पुल नहीं खुल जाता है, उनका आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान नगर वासियों सर्वे संतु निरामय: टीम से वार्ता करते हुए।
कहा कि पुल खुलवाने के लिए। जहां भी चलना होगा, वे लोग तैयार हैं। बताते चलें कि पुरानी गंगा पुल की कोठी में दरार आ जाने से जिला प्रशासन द्वारा विगत 5 अप्रैल को बंद करा दिया गया था। और जिसके बाद से अभी तक पुराने गंगा पुल की कोठियों में कोई मरम्मत कार्य नहीं चालू कराया गया है।
हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिए शुभम ने बताया कि पुराना गंगा पुल बंद होने से 15 मिनट का सफर जाम से जूझते हुए एक से डेढ़ घंटे में सफर तय करना पड़ता है। जिससे सभी लोगों को यह दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है लेकिन जिला प्रशासन को इस से कोई फर्क नहीं पड़ता है । और इसीलिए जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठा हुआ है। और पुल पर अभी तक कोई कार्य चालू नहीं कराया है। जिससे नगर वासियों में आक्रोश व्यक्त है।
वही हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा बनी पूनम बताया कि हमे नौकरी करने के लिए घर से 15 से 20 मिनट में कार्यालय जाने में लगते थे। और अब हर रोज जाम में जूझते हुए पसीना बहाते हुए धूप में तड़पते हुए डेढ़ से दो घंटा लग जाता है। वही हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा बने सभी लोगों ने यह मांग की है।
कि पुराने गंगा पुल को दो पहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाए और जल्द से जल्द पुराने गंगा पुल की मरम्मत कार्य चालू कराया जाए। नगर की जनता को रोज कमाने खाने व अपने घर का पालन पोषण के लिए पुल पार करके कानपुर की ओर जाना पड़ता है। वही लगभग शुक्लागंज की 85% आबादी कानपुर कमाने के लिए जाती है। वही परेशानियों से जूझ रहे नगर वासियों के लिए।
जनता की इस आवाज को बुलंद करने के लिए। सर्वे संतु निरामय: की टीम ने जनता की ओर से प्रशासन से यह मांग की है। कि पुराने गंगापुर को दो पहिया वाहनों के लिए खोला जाए और जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की जाए। और साथ ही यह मांग की है कि नवीन गंगा पुल को खुला रखा जाए। और जाम से निजात दिलाई जाए । नगर वासियों समेत टीम के सदस्यों ने यह भी कहा की अगर जरूरत पड़ी तो लखनऊ भी जाएंगे। यह अभी प्रथम चरण है। जो कि लोगों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया। वही इस दौरान हस्ताक्षर अभियान हिस्सा बने हजारों लोगों ने सर्वे संतु निरामय: टीम का धन्यवाद भी किया।
इस दौरान हस्ताक्षर अभियान में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से सोशल मीडिया एक्सपर्ट एवं संस्था के संस्थापक शिवेंद्र सिंह बघेल, विट्ठल गोस्वामी, अभिषेक शुक्ला, रोहन गुप्ता, देवी प्रसाद मौर्य, दीपांकर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment