भाजपा के कथित नेता पर बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज।।

भाजपा के कथित नेता पर बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज।।

लड़की के अपहरण व उससे जबरन शादी करने के मामले में मुकदमा दर्ज।।

उक्त मामले में आईजी रेंज कानपुर के आदेशों के बाद भी थानाध्यक्ष बिधनू ने नही की थी कोई कार्यवाही।।

एडीजी ज़ोन कानपुर की फटकार के बाद थानाध्यक्ष बिधनू ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मुकदमा।।

मामला बिधनू थाना क्षेत्र की न्यू आजाद नगर चौकी इलाके के गंगापुर बनका का है।।


बीती 28 मई को युवती के पिता ने अपने आप को पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया का भतीजा बताने वाले भाजपा के कथित नेता प्रदीप मिश्रा(MPD) पर अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भाग ले जाने का आरोप लगाया था,,


आरोपी भाजपा के कथित नेता प्रदीप मिश्रा(MPD) पर पुलिस हाँथ डालने से घबरा रही थी,, जानकारी से पता चला कि उक्त आरोपी अपने आपको भाजपा का नेता होने के साथ पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया का भतीजा बताता है,,

इसी हनक के चलते थाना बिधनू पुलिस इस पर कार्यवाही करने से कतराती रही,,

युवती के पिता का आरोप है कि प्रदीप मिश्रा(MPD) ने रंजिशन उनकी बेटी को लेकर भागा और उससे गलत तरीके से शादी भी की,,

आपको बताते चले कि इसी दौरान प्रदीप मिश्रा ने युवती के पिता को शर्मशार करने के लिए अपने मित्रों से फेसबुक पर युवती व अपनी फ़ोटो शेयर करवा कर खुद को दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दिलवाई,,

साथ ही आपको बताते चले कि प्रदीप मिश्रा की इस दौरान कई फ़ोटो सामने आई जिसमे भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल है,, इसके अलावा कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर को भगाने के मामले में शामिल राज बल्लभ पांडेय व प्रदीप मिश्रा (MPD) की फ़ोटो भी सामने आई,, कुल मिलाकर प्रदीप मिश्रा(MPD) ने खुद को भाजपा के कद्दावर नेताओ का संबंधी बता कर पुलिस पर दबाव बनाया, या उसके कहने पर कुछ छुटभैये नेताओं ने दबाव बना कर इस मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया।।

लेकिन एक पिता का अपनी पुत्री के प्रति प्रेम व स्नेह को देख एडीजी जोन कानपुर ने थानाध्यक्ष बिधनू को जमकर फटकार लगाते हुए आरोपी प्रदीप मिश्रा(MPD) पर कार्यवाही करने के आदेश दिए, तब जाकर थानाध्यक्ष बिधनू ने आरोपी प्रदीप मिश्रा पर युवती के अपहरण व उससे जबरन शादी करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया।।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js