फर्जी टिकट स्टांप बिक्री कर सरकार को लगा रहे थे चुना, दो शातिर चोर गिरफ्तार

 फर्जी टिकट स्टांप बिक्री कर सरकार को लगा रहे थे चुना, दो शातिर चोर गिरफ्तार


कानपुर -: जाली नोटरी टिकट जाली स्टांप की बिक्री से सरकार को लाखो रुपए का लगा रहे थे। चुना।

गिरोह का पर्दाफाश दो गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना से पता चला था कि शहर में फर्जी वसीयतनामा व एग्रीमेंट होने की शिकायत मिली थी। जांच के आधार पर बुधवार देर रात जाली एवं कूट रचित स्टांप एवं जाली नोटरी टिकट बेचने वाले दो व्यक्तियों कर्नलगंज निवासी मो. शीजान और प्रयागराज के कैंट थानाक्षेत्र में स्टेनली रोड निवासी रंजीत कुमार रावत को सचान चौराहे के पास पकड़ा गया। इसके बाद उनके कब्जे से करीब साढ़े 5 लाख रूपये के कीमत के जाली स्टाम्प एवं जाली नोटरी टिकट बरामद हुए।

डीआइजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि यह लोग भागलपुर, पटना एवं कोलकाता से पुराने प्रयोग शुदा स्टाम्प खरीदते हैं और ब्लीचिंग कर उन्हें साफ करके लिखा हुआ मिटाकर प्रयोग करते थे। पुराना स्टाम्प काफी महंगा बेचते थे। जाली टिकट छपे हुये लाते हैं। इसके बाद स्टाम्प एवं जाली टिकटों को कानपुर नगर, प्रयागराज में अवैध रूप से बेचते है। इसके जरिये फर्जी रजिस्ट्री, इकरारनामा, मुख्तारनामा, वसीयतनामा, शपथ पत्र आदि बनाते है। दोनों के पास नोटरी विक्रेता का लाइसेन्स भी है।

पुलिस आरोपितों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर गिरोह से जुड़े स्टांप विक्रेताओं का पता लगाने मे जुटी है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js