श्रीजंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में हुआ विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन....

 श्रीजंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में हुआ विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन....

क्रॉसर- देर शाम तक चले खिचड़ी भोज में नगर के गणमान्य नागरिकों व संत समाज सहित 10 हजार भक्तों ने ग्रहण किया माता का प्रसाद.....

कानपुर नगर । मकर संक्रांति के बाद पड़ने वाले प्रथम रविवार को किदवई नगर स्थित श्री जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यह जानकारी संस्था के प्रबंधक ज्योतिष गुरू पण्डित विजय पाण्डेय ने बताई । उन्होंने कहा कि विगत 3 दशक के यह आयोजन सूर्य के उत्तरायण होने पर पड़ने वाली मकर संक्रांति के बाद प्रथम रविवार को प्रति वर्ष माँ जंगली देवी मंदिर में आयोजित किया जाता हैं। जिसमें मैंया जंगली देवी को भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप भक्तों को दिया जाता है इस वर्ष उक्त भंडारा प्रातःकाल से प्रारम्भ होकर देर रात्रि तक चला जिसमें नगर के कई गणमान्य नागरिकों के साथ संत समाज मे सिद्धनाथ धाम महंत बाल योगी अरुण चैतन्य पूरी महाराज, बाबा आनंदेश्वर धाम महंत इक्षा गिरी महाराज ,पनकी धाम महंत कृष्ण दास जी महाराज, सहित विधायक महेश त्रिवेदी, अजय कपूर, के साथ साथ लगभग 10 हजार की संख्या में आम जनमानस ने भी माता के प्रसाद रूप खिचड़ी भोज ग्रहण किया ।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्षा माया वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बाजपाई, महामंत्री राजा पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज कपूर ,मंत्री कैलाश पाल, प्रेम स्वरूप ,महेश्वरी रामचंद्र गुप्ता, साकेत त्रिपाठी ,कृष्ण दत्त शुक्ला ,प्रेम शंकर मिश्रा ,पुजारी राम कुमार पांडे ,चौकीदार तुलसीराम ,सतीश दीक्षित एवं हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवती जंगली देवी का आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया।

ज्योतिष गुरु पं विजय पाण्डेय/प्रबन्धक मां श्री जंगली देवी ट्रस्ट
राजा पाण्डेय महामन्त्री /मां श्री जंगली देवी ट्रस्ट 
अशोक बाजपेयी वरिष्ठ उपाध्यक्ष/ मां श्री जंगली देवी ट्रस्ट




0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js