एक जनवरी को देना चाहता था अपने बर्थडे की पार्टि दे गया अपनी मौत की खबर
घर से निकला कार मे आया टी वी और अखबार मे।
शहर मे नही थम रहा पत्रकारो पर हमला कानपुर पुलिस प्रशासन नही रोक पा रही है। मौत का सिलसिला
पत्रकार आशु यादव का शव मिला उसी की कार मे 31दिसम्बर की रात्रि 2 बजे घर से किसी के फोन पर निकला था। पत्रकार आशु यादव एक जनवरी को देना चाहता था दोस्तो को बर्थडे की पार्टि दे गया अपनी मौत की खबर। थाना रेल बाजार खपरा मोहाल निवासी आशु यादव का कार मे शव के मिलने से बर्रा क्षेत्र मे मची सनसनी घर वालो का रो रो कर बुरा हाल पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जाँच मे जुटी। परिजनो ने देर तक घर ना लौटने पर रेल बाजार थाना को दी थी। गुमशुदगी सूचना 2 तारिक को बर्रा क्षेत्र मे मिला शव।
उसका गला दबाकर हत्या की गई है।
जन्मदिन के दूसरे दिन पत्रकार का शव उसकी कार में मिला है। लावारिस हालत में कार दो दिनों सीटीआई नहर के पास खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने लावारिस कार खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का गेट खोला, पीछे की सीट पर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का की निरीक्षण किया है। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
आशू की शादी 7 साल पहले गोरखपुर में रहने वाली ज्योति से हुई थी। आशू पत्नी ज्योति दो बच्चे रिया, शुभ और मां मालती के साथ रहता था। बीते 1 जनवरी को आशू जन्मदिन मनाने की तैयारी में था। उसने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था।
आशू की बहन शानू ने बताया कि आशू 31 दिसंबर की रात लगभग 2 बजे बगैर बताए घर से निकला था। 1 जनवरी को उसका जन्मदिन था, हम लोग उसकी तैयारी में लगे थे। आशू दोपहर तक घर नहीं लौटा और उसका फोन भी स्विच ऑफ जा रहा था। उसका इंतजार करते-करते शाम हो गई। आशू जब घर नहीं लौटा तो मैंने उसकी रेलबाजार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। शनिवार को उसका शव बर्रा थाना क्षेत्र स्थित धमेंद्र नगर सीटीआई नहर के पास कार में मिला है।
बहन शानू का कहना है पार्षद के पति से हुआ था झगड़ा
शानू का कहना है कि खपरा मोहाल में रहने वाले पार्षद के पति राजू सोनकर से आशू का झगड़ा हुआ था। उसने आशू के साथ मारपीट की थी। राजू सोनकर के बेटे आदित्य सोनकर और सोंटू सोनकार ने आशू को धमकी थी। राजू सोनकर की पत्नी मधु पार्षद है।
डीआईजी ने किया तीन टीमों का गठन
डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह के मुताबिक, पब्लिक का फोन आया था कि एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। कार में एक स्टीकर लगा था, जिसमें मृतक का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। कार के अंदर आशू की बॉडी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।




Post a Comment