कानपुर-: मुंम्बई दिल्ली और हावड़ा जाने वाली ट्रेनों के लिए अलग प्लेटफार्म, 13नंबर से चलेंगी वीआइपी ट्रेने
रेलवे बोर्ड के सदस्य ने मंगलवार को डीआरएम मोहित चंद्रा और इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट की टीम के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। अफसरों ने बताया कि दिल्ली हावड़ा रूट पर अधिक ट्रेनें चलती हैं। अक्सर प्लेटफार्म खाली ना होने के कारन इन्हें आउटर पर रोका जाता है। इसके बाद टीम ने कैंट साइड और सिटी साइड भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बोर्ड सदस्य ने रेलवे अफसरों के साथ बैठक की और कानपुर सेंट्रल स्टेशन के विस्तार को लेकर इंडियन रेलवे डेवलपमेंट द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट पर चर्चा शुरू की।
बोर्ड सदस्य ने बताया कि सिटी साइड पर काफी जगह है जिसके चलते यहां दस मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद एक छत के नीचे आरक्षित और जनरल टिकट मिलेंगे। वर्तमान आरक्षण केंद्र का भवन तोड़ा जाएगा। इसके साथ ही सिटी साइड पर दिल्ली हावड़ा और मुंबई के लिए आने जाने वाली ट्रेनों के लिए तीन नए प्लेटफार्म बनाकर आरक्षित किए जाएंगे। इसके बाद सेंट्रल स्टेशन पर 13 प्लेटफार्म हो जाएंगे। दस नंबर पर बने कार्यालय टूटेंगे दस नंबर प्लेटफार्म के पास रेलवे के बिजली, एसी समेत कई कार्यालय हैं जो शेड के नीचे चलते हैं। इन सभी को तोड़ा जाएगा और यहां मल्टीलेवल पार्किंग बनायी जाएगी। इसके बाद सेंट्रल स्टेशन पर पार्किंग की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
कार्यालय दस मंजिला इमारत में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। बनेगा थ्री स्टार होटल बहुमंजिला इमारत में ही यात्रियों के लिए थ्री स्टार होटल बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां 200 यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी। खानपान के लिए तीन रेस्टोरेंट बनेंगे जिसमें मशहूर व्यंजनों के स्टॉल होंगे। सामान खरीदारी के लिए मॉल बनाया जाएगा।
सिटी साइड मे मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, रिटेल शॉप और कैंट साइड मे मल्टीलेवल पार्किंग, बनाए जाने का प्रस्तावित है
तीन नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे।
अधिकारियों के मुताबिक प्रोजेक्ट के तहत सिटी साइड पर बनने वाले 13 नंबर प्लेटफार्म को खुला रखा जाएगा। हॉल से होते हुए यात्री सीधे यहां खड़ी ट्रेन पर प्रवेश कर सकेंगे। इस प्लेटफार्म से वीआइपी ट्रेनों को चलाने की योजना है। सीओडी तक किया ट्रैक का निरीक्षण
सेंट्रल पर अधिकारियों से प्रोजेक्ट चर्चा के पूर्व रेलवे बोर्ड के सदस्य प्रदीप कुमार ने डीआरएम, संकेत एवं दूरसंचार अभियंता के साथ न्यू वाशिंग लाइन, सीओडी से शांतिनगर तक ट्रैक का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता देखी। इस दौरान आधुनिक मशीनों से किए जा रहे ट्रैक कार्य का प्रजेंटेशन वीडियो भी देखा गया।


Post a Comment