भाजपा नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला रामलीला आयोजन के दौरान हुआ विवाद।

 भाजपा नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला रामलीला आयोजन के दौरान हुआ विवाद।



कानपुर, घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गाँव मे मंगलवार की रात रामलीला का आयोजन के बीच हुआ विवाद। 28वर्षीय ललित को हमलावरो ने मारपीट कर जबरन वैन मे बैठा लिया मरते  ले गए। रेलवे ट्रैक पर आती हुई मालगाड़ी के सामने फेका मालगाड़ी के नीचे आने से ललित का बायां हाथ कंधे से कट गया। हॉस्पिटल प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत मे लखनऊ रिफर किया गया है।

घाटमपुर के गांव गोपालपुर निवासी उमेश द्विवेदी का नगर के बस्ती रोड पर मकान है। वह भाजपा घाटमपुर नगर मंडल के महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर रहे हैं। मंगलवार रात गांव गोपालपुर में रामलीला का आयोजन था। जहां मध्य रात उमेश के 28 वर्षीय भतीजे ललित पुत्र करुणेश द्विवेदी का कुछ लोगों से विवाद हो गया था।

उमेश के मुताबिक सूचना पर वह गांव गए थे और भतीजे को समझाने के बाद घर छोड़कर लौट आए थे। भोर पहर वह दोबारा रामलीला स्थल पर पहुंच गया था, जहां से कुछ युवक मारपीट कर उसे मारुति वैन में ले गए और कानपुर बांदा रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के सामने फेंक दिया। मालगाड़ी की चपेट में आकर ललित का बायां हाथ कंधा से कट कर अलग हो गया है।

सुबह करीब छह बजे जानकारी होते ही स्वजन व भाजपाई मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और अनन फानन ललित को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक हालत में हैलट रेफर कर दिया। उसका हाल लेने के लिए सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक उपेंद्र पासवान समेत भाजपा नेता भी पहुंचे। ललित को गंभीर हालत में हैलट कानपुर अस्पताल से किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ उपचान के लिए भेजा गया है।

सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, जिसमें नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js