शातिर ग्राहक शातिर तरीके से एटीएम से निकाल उड़ा लेते थे।पैसा।

 शातिर ग्राहक शातिर तरीके से एटीएम से निकाल उड़ा लेते थे।पैसा।


कानपुर माल रोड के SBI शाखा के तीन ग्राहक दीपक कुमार,  राजकुमार,  प्रीति गुप्ता, ने मुंबई सर्किल इलाके से विभिन्न एटीएम से छेड़छाड़ कर 11.72लाख पार कर दिया।

एसबीआइ बैंक की पीबी शाखा के प्रबन्धक के मुताबिक बारादेवी निवासी दीपक कुमार ने बैंक में 18 जुलाई 2015 को, राजकुमार ने पांच जुलाई 2019 को और किदवई नगर निवासी प्रीती गुप्ता ने 23 मई 2019  को बैंक में बचत खाता खुलवाया था। इसके बाद तीनों ने प्रथम लेनदेन को छोड़कर तीन महीनों में मुंबई सर्किल के 10 स्थानों पर कई  एटीएम से से छेड़छाड़ करके कैश निकालना शुरू किया। दीपक ने 21 बार में 4.08 लाख, राजकुमार ने 21 बार में 3.98 लाख और प्रीती ने`19 बार में 3.66 लाख रुपये निकाले। रकम निकालने के दौरान आरोपित मशीन में छेड़छाड़ कर देते थे, इससे मशीन में धनराशि डेबिट नहीं दिखाई देती थी। इसके बाद आरोपित बैंक में शिकायत दर्ज कराते थे। कि रुपए मेरे खाते से निकल गया है, पर मुझे नही प्राप्त हुए है।   बैंक, नियमों के तहत रकम खातों में वापस कर देना पड़ता था।

थाना अध्यक्ष संजीव कांत मिश्र ने बताया कि कोर्ट आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधाड़ी, जालसाजी आईटी एक्ट धारा मे मुकदमा लिखा गया है। विवेचना बाद कार्यवाही होगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js