उप चुनाव प्रचार बंद होने के बावजूद भी घूम रहे काँग्रेस के पूर्व सांसद पर हुआ मुकदमा दर्ज।

 


उप चुनाव प्रचार बंद होने के बावजूद भी घूम रहे काँग्रेस के पूर्व सांसद पर हुआ मुकदमा दर्ज।

✍️✍️

संवाददाता:

आशीष कश्यप

✍️✍️



घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र मे चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी तटवर्ती गाँवो मे घूम रहे काँग्रेस के प्रचारक फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान उपचुनाव मे घाटमपुर काँग्रेस  प्रत्याशी डा. कृपाशंकर के प्रस्तावक है मतदान की पूर्व संध्या मे सोमवार को राकेश सचान के यमुना तटवर्ती गाँव मे घूम रहे। की सूचना पर सीओ रवि कुमार सिंह के नेतृत्व मे सजेती पुलिस ने आनूपुर मोड़ पर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप उन्हे रोक लिए करीबन दो से तीन घंटे की घेराबंदी वाद विवाद के बाद पुलिस ने सजेती के जिला पंचायत सदस्य कुक्कू सचान की स्कार्पियो को पुलिस ने थाने लाकर सीज कर दिया। पूर्व सांसद कुक्कू सचान की स्कॉर्पियो कार पर ही सवार थे। पूर्व सांसद राकेश सचान ने आरोप लगाया की शासन और सत्ता पक्ष के इशारे पर उन्हे जगह जगह रोक कर परेशान किया जा रहा  है। वह इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदान है, जबकि भाजपा के  बाहरी सांसद विधायक क्षेत्र मे खुलेआम घूम रहे  है। पुलिस प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे है। वह निर्वाचन आयोग से इनकी शिकायत करेंगे।


इनका यह कहना है।


कार से झण्डे आदि प्रचार सामग्री गाँव मे बाटें जा रही बस्ते बरामद किया है। प्रचार बंद होने के बाद गाँव गाँव मे चुनाव प्रचार करने के आरोप मे पूर्व सांसद राकेश सचान और कुक्कू सचान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया गया है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js