रेलवे पुलिस जीआरपी को मिली बड़ी सफलता शातिर चोर पुनीत व प्रदीप यादव गिरफ्तार किया।

कानपुर





सेन्ट्रल स्टेशन जीआरपी


रेलवे पुलिस जीआरपी को मिली बड़ी सफलता शातिर चोर पुनीत व प्रदीप यादव गिरफ्तार किया।


यह घटना को दिया को दिया था अंजाम


पटना-राजधानी में बिहार मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद पत्नी रमा के साथ एसी फर्स्ट कोच में सफर कर रहे थे। 27/28 अक्टूबर की रात 2-2:30 बजे के बीच उनकी पत्नी के बैग से तीन लाख रुपये चोरी हो गए थे। सांसद को इसकी जानकारी दिल्ली में हुई, जिसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकरियों को जानकारी दी थी। कानपुर जीआरपी ने 28 अक्टूबर को घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी।

इस तरह मिला सुराग


जीआरपी ने कोच अटेंडेंट समेत कई कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन कोई भी कड़ी हाथ नहीं लगी। इसके बाद एसी फर्स्ट कोच में सफर कर रहे हैं यात्रियों पर जीआरपी की निगाह गई। पिछले चार दिनों का रिकॉर्ड निकाला गया, जिसमें एक यात्री दूसरी बार उसी ट्रेन से यात्रा कर रहा था।


इसपर जीआरपी अफसरो ने शक के आधार मोबाइल कॉल की डिटेल से उसकी लोकेशन ट्रेस की। शक बढ़ा तो जीआरपी की एक टीम उसके पीछे लगाई गई तो एक नवंबर की सुबह सुबह फिर पटना-राजधानी में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने उस यात्री की लोकेशन ट्रेस की तो उसका दिल्ली में होना सामने आया।


यात्री के पीछे लग गई टीम


टीम को पता चला यात्री दिल्ली से फ्लाइट के जरिए लखनऊ आ रहा है। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम उसे पकड़ने के लिए पीछे लग गई और लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। लखनऊ एयरपोर्ट पर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुनीत कुमार निवासी पीलीभीत बताया और मौजूदा समय में वह लखनऊ वृंदावन कॉलोनी में रहता है।


उसने पटना राजधानी में बीते दिनों हुई तीन चोरियां कबूल कर लीं। जीआरपी ने पुनीत के पास से एक नवंबर को हुई चोरी का माल भी बरामद कर लिया। पुनीत को लखनऊ से कानपुर लाने ले जाने वाले ड्राईवर प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी में वह भी हिस्सा लेता था।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js