कानपुर मे बार एसोसिएशन के जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी कार्यकारिणी आज संभालेगी कामकाज पदाधिकारी लेंगे शपथ।

 कानपुर मे बार एसोसिएशन के जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी कार्यकारिणी आज संभालेगी कामकाज पदाधिकारी लेंगे शपथ।



✍️✍️

संवाददाता:

अश्वनी कुमार 

               (Ap)

✍️✍️


बार एसोसिएशन के 21 पदों की कार्यकारिणी के लिए 19 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 20-22 अक्टूबर के बीच एल्डर्स कमेटी ने परिणाम जारी कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। परिणाम जारी होने के बाद एल्डर्स कमेटी ने 2 नवंबर को आमसभा बुलाने और शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन का निर्णय लिया था। इसी क्रम में सोमवार को बार एसोसिएशन के हाल में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।



बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव और महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि उपचुनाव को देखते हुए कार्यक्रम में विशेष अतिथियों को नहीं बुलाया जा रहा है। आमसभा के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 


बार एसोसिशन की नई कार्यकारिणी काम संभालने जा रही है। कार्यक्रम के लिए बार एसोसिशन के हॉल मे तैयारिया पूरी हो गई है। सादे समारोह मे जनपद न्यायधीश उपस्थित रह कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।



बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव और महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि उपचुनाव को देखते हुए कार्यक्रम में विशेष अतिथियों को नहीं बुलाया जा रहा है। आमसभा के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश के साथ न्यायिक अधिकारीगण इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमेन रामवीर सिंह गौर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।


यह पदाधिकारी लेंगे शपथ


अध्यक्ष : बलजीत सिंह यादव


महामंत्री : राकेश तिवारी


वरिष्ठ उपाध्याक्ष : अजय कुमार शर्मा


उपाध्यक्ष : मधु कुमार यादव


मंत्री : अरिदमन सिंह


संयुक्त मंत्री प्रशासन : आशीष दीवान


संयुक्त मंत्री प्रकाशन : मयूर सैनी


संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी : यशू शुक्ला


कोषाध्यक्ष : धीरेंद्र कुमार शुक्ला


वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य


-पंकज कुमार गुप्ता


-अशोक कुमार त्रिवेदी


-सैय्यद जावेद हुसैन


-राजेश कुमार सिंह


-सुरेश चंद्र केशवानी


-अनिल कुमार दीक्षित


कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए छह सदस्य


-प्रदीप कुमार बाल्मीकि


-नीती बाजपेयी


-अंकुर चौहान


-अखिलेश कुमार यादव


-ज्ञानेंद्र कृष्ण पांडेय


-सुधीर बाजपेयी

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js