पिता ने अपने ही बेटे को सुलाया मौत की नींद कहा अब कोई नही परेशान करेगा। मेरे बेटे को

  पिता ने अपने ही बेटे को सुलाया मौत की नींद कहा अब कोई परेशान नहीं करेगा। मेरे बेटे को

सीसामऊ थाना क्षेत्र मे पिता ने की मासूम बेटे की हत्या पिता अलंकार ने सात साल के अपने बेटे को गला घोटकर की हत्या जिस हाथो से निवाला खिलाया जिस हाथो से थपथपा कर सुलाया उसी हाथो को मौत के घाट उतारा। 

लकड़मंडी निवासी 43 वर्षीय अलंकार श्रीवास्तव एक निजी कंपनी मे जॉब करता था। और शेयर बाजार का भी काम करता था। उनकी पत्नी सारिका श्रीवास्तव कन्नौज के रदौरा गॉव स्थित प्राथमिक विधालय मे शिक्षिका है। परिवार मे दो बेटियो है। 16 वर्षीय तूलिका, 10 वर्षीय गीतिका है। और पुत्र रुषक उर्फ ​​तारुष था। 
पिता बना लाडले बेटे का मौत का कारण
  शुक्रवार रात अलंकार ने दोनों बेटियों को अश्वगंधा वाला दूध पिलाने के बाद सुला दिया और बेटे तरुश को बाहरी कमरे में ले जाकर सोफे पर लिटा दिया।

अलंकार की पत्नी ने सारिका ने बताया कि बेटा हमेशा अपने पिता के साथ ही सोता था। इसलिए अलंकार भी वहीं पास में दूसरे सोफे पर लेट गए थे। अलंकार ने बेटे को भी दूध पिलाया था। सारिका के मुताबिक सुबह करीब 5:00 बजे अलंकार ने 
अंदर कमरे में आकर जगाया और बोले, अब सब कुछ ठीक हो गया है अब कोई भी मेरी तरह मेरे बेटे को परेशान नहीं कर पाएगा। मेरा बेटा हमेशा के लिए चैन की नींद सो रहा है।

यह सुनकर अलंकार की पत्नी सारिका तुरंत कमरे में आई तो देखा कि बेटा सोफे पर पड़ा था। बेटे को छूते ही सारिका चाची सुख उठी चीख सुनकर दोनों बेटों जी गए और भागकर बाहरी कमरे में आ गए। बेटे का शव को देख कर वे जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगे। यहा जानकर पूरा परिवार के पैरो से जमीन खिसक गया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद अलंकार को हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी महेश वीर सिंह ने बताया की अलंकार की पत्नी सारिका श्रीवास्तव की तहरीर पर उसके पति अलंकार श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js