भाजपा कार्यालय में गूंजा महर्षि वाल्मीकि का जयघोष, कार्यकर्ताओं ने किया नमन
जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को नवीन मार्केट स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयघोष के बीच उनके जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को सदैव सदाचार, ज्ञान और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती रहेंगी। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, रीता पासवान, विजय वर्मा, सीमा एमबीए, शिल्पी सोनकर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment