रेलवे सेंट्रल स्टेशन पर चला स्वच्छता का विशेष अभियान, अधिकारियों ने उठाया सफाई का जिम्मा
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सर्कुलेटिंग एरिया से रनिंग रूम तक चला अभियान
रेल यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता को दैनिक व्यवहार में शामिल करने का संदेश
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत गुरुवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर अकांशु गोविल के नेतृत्व में अधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम में सफाई की। इस दौरान परिसर में जमा अनावश्यक कचरे को हटाकर साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। अभियान के दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। यात्रियों और रेलकर्मियों को रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि इसे रोजमर्रा के व्यवहार का हिस्सा बनाया जाना जरूरी है। रेल प्रशासन की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्टेशन, कार्यालय, रनिंग रूम समेत विभिन्न रेल परिसरों में सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रेल यात्रियों से भी कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार, पर्यावरण एवं गृह रखरखाव अधिकारी अनुराग चौधरी, वाणिज्य निरीक्षक केडी मीना, एसके मीना, धीरेन्द्र अवस्थी, विनय अब्बी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अतुल गंगवार, स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी समेत अन्य पर्यवेक्षक और रेलकर्मी मौजूद रहे।



Post a Comment