एक ऐप में रेल यात्रा की पूरी सुविधा, टिकट से शिकायत तक सब कुछ होगा आसान

एक ऐप में रेल यात्रा की पूरी सुविधा, टिकट से शिकायत तक सब कुछ होगा आसान

RailOne App से आरक्षित-अनारक्षित टिकट की बुकिंग, शिकायत दर्ज कराने समेत कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। रेल यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए कई ऐप इस्तेमाल करने की परेशानी से अब राहत मिलने जा रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए RailOne App लॉन्च किया है। इसके जरिए टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत दर्ज कराने और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल करने तक कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। उप मुख्य यातायात प्रबंधक आकांशु गोविल ने बताया कि रेलवे की विभिन्न सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से RailOne App तैयार किया गया है। यात्री मोबाइल के जरिए आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट बुक कर सकेंगे।

इसके अलावा रेलवे से संबंधित शिकायत भी ऐप के माध्यम से दर्ज कराई जा सकेगी। ऐप की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि यात्रियों को टिकट के लिए रेलवे स्टेशन के काउंटर पर कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल से टिकट बुक कर यात्रा की जा सकेगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अनारक्षित टिकट की बुकिंग पर तीन प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है। पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा से कागज के टिकट पर निर्भरता भी कम होगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक RailOne App का उद्देश्य यात्रियों को अलग-अलग रेल सेवाओं के लिए अलग ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत खत्म कर एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इससे टिकट बुकिंग के साथ यात्रा संबंधी सेवाओं और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया भी मोबाइल के जरिए अधिक सुगम हो सकेगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js