पांडु नदी का बढ़ता जलस्तर बना आफत, पनकी-सुंदर नगर में जलभराव; मौके पर डटे रहने के निर्देश

पांडु नदी का बढ़ता जलस्तर बना आफत, पनकी-सुंदर नगर में जलभराव; मौके पर डटे रहने के निर्देश

जल निकासी ठप होने से प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, इंजीनियरिंग और जलकल विभाग की टीमें उतरीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को मौके पर रहने के निर्देश 


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से पनकी और सुंदर नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या गहरा गई है। बारिश के पानी की निकासी बाधित होने से प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात का जायजा लेने पहुंचीं महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर डटे रहने और जल्द से जल्द जलभराव से राहत दिलाने के निर्देश दिए। महापौर ने पनकी क्षेत्र के अत्यधिक बारिश से प्रभावित जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे पनकी और सुंदर नगर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग और जलकल विभाग की टीमें जल निकासी की व्यवस्था में जुटी मिलीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js