गड्ढों में तब्दील गोपाल नगर की सड़क, हादसों को दावत

गड्ढों में तब्दील गोपाल नगर की सड़क, हादसों को दावत

सुरेंद्रा पेट्रोल पंप से सैनिक चौराहा मार्ग बदहाल, 200 मीटर दूर स्कूल; बच्चों की सुरक्षा पर भी मंडरा रहा खतरा


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। गोपाल नगर में सुरेंद्रा पेट्रोल पंप से सैनिक चौराहा की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। हालत यह है कि सड़क से गुजरते समय जरा सी चूक हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों के चलते आए दिन वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

स्कूल के बच्चों पर भी खतरा सबसे गंभीर स्थिति यह है कि सुरेंद्रा पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्कूल स्थित है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। सुबह और छुट्टी के समय सड़क पर बच्चों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में गड्ढों से भरी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है।

कब जागेगा नगर निगम?

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर गड्ढों की तत्काल मरम्मत और सड़क का समुचित पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते सड़क दुरुस्त की जानी चाहिए। गड्ढों से भरी सड़क अब सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुकी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जल्द सड़क की मरम्मत कराएंगे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js