सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह



(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों की श्रृंखला में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी उत्साह, उल्लास और राष्ट्रप्रेम के बीच समारोह आयोजित किया गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता उप मुख्य यातायात प्रबंधक, कानपुर अकांशु गोविल ने की। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान की गूंज के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह के दौरान स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन किया।

वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी आज प्रत्येक नागरिक की है। इस अवसर पर उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की प्रगति, सेवा और विकास में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान स्टेशन परिसर में तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति की भावना का विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने रेलवे कर्मचारियों में राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करने के साथ ही राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को भी नई ऊर्जा दी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js