रक्षाबंधन पर यात्रियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, जीआरपी ने 611 गुम मोबाइल किए बरामद
कानपुर सेंट्रल जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, बरामद मोबाइलों की कीमत 2.50 करोड़ से अधिक, प्रयागराज में यात्रियों को सौंपे गए फोन
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। रक्षाबंधन महापर्व पर ट्रेन यात्राओं के दौरान गुम हुए यात्रियों के मोबाइल फोन बरामद कर कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गठित विशेष टीम ने विभिन्न कंपनियों के 611 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख से अधिक बताई गई है। जीआरपी के अनुसार यह अभियान पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एसके कोलानची तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर रेशमी उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने लगातार प्रयास कर यात्रियों के गुम मोबाइलों को खोज निकाला। 27 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत कुमार वर्मा द्वारा आयोजित मोबाइल वितरण समारोह में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। समारोह के दौरान यात्रियों ने जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस की कार्यप्रणाली, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने कहा कि जीआरपी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए भी प्रतिबद्ध है।
गुम मोबाइलों की बरामदगी इस भरोसे को और मजबूत करती है कि रेल यात्रा के दौरान पीड़ित यात्रियों को राहत दिलाने के लिए जीआरपी निरंतर सक्रिय है। मोबाइल वितरण समारोह में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह एवं उनकी टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
👇🏻👇🏻
611 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद
अनुमानित कीमत, 2 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक
जीआरपी टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा



Post a Comment