लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को कानपुर नगर निगम पार्षदों ने दी श्रद्धांजलि
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को सोमवार को कानपुर नगर निगम में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। नगर निगम के समिति कक्ष में भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित के नेतृत्व में पार्षदों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नवीन पंडित ने घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में पार्षद महेंद्र पांडेय, नीरज बाजपेई, अमित गुप्ता, सुधीर यादव, सुनील पासवान, विनय शुक्ला, संजय बॉथम, वीरेंद्र कुमार, गिरीश बाजपेई सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।


Post a Comment