खरीफ से पहले किसानों को बड़ी राहत, राजस्थान में 27 लाख किसानों को मिलेगा ब्याजमुक्त लोन

खरीफ से पहले किसानों को बड़ी राहत, राजस्थान में 27 लाख किसानों को मिलेगा ब्याजमुक्त लोन


(Today crime news)

राजस्थान जयपुर। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान सरकार किसानों को बड़ी राहत देने की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश के सहकारी बैंक और समितियां इस बार लाखों किसानों तक ब्याजमुक्त फसली ऋण पहुंचाने के अभियान में तेजी से जुटी हैं। सरकार और सहकारिता विभाग का उद्देश्य है कि किसानों को खेती-बुवाई के समय पैसों की कमी का सामना न करना पड़े और उन्हें निजी साहूकारों से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेने की मजबूरी से बचाया जा सकें। राज्य भर में करीब 27 लाख किसानों को ब्याजमुक्त लोन देने का लक्ष्य तय किया गया है। 

इसके लिए सहकारी बैंकों और समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों को गांव-गांव पहुंचकर पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। सहकारिता विभाग की ओर से लोन वितरण अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है। बैंक मुख्यालयों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं और प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को किसानों से संपर्क बढ़ाने के लिए कहा गया है। साथ ही नए किसानों को भी सहकारिता व्यवस्था से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक बुवाई के समय छोटे और सीमांत किसानों को सबसे अधिक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ब्याजमुक्त ऋण योजना किसानों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन सकती है। इससे किसानों को समय पर बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा खेती की लागत का दबाव भी कम होगा।


0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js