बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर कानपुर में जश्न, महापौर ने बांटी मिठाई ढोल की थाप पर झूमीं

बिहार चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर कानपुर में जश्न, महापौर ने बांटी मिठाई ढोल की थाप पर झूमीं


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर कानपुर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में महापौर प्रमिला पाण्डेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव मनाते हुए मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। ढोल की थाप पर महापौर ने स्वयं भी नृत्य कर जश्न को और भी जीवंत कर दिया। महापौर पाण्डेय ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

यह जनता के विश्वास, सत्य और विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा गठबंधन को मिले भारी बहुमत से स्पष्ट है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा करती है। इस दौरान महापौर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे थे, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। बिहार ने दिखा दिया है कि वहां विकास और भरोसा दोनों बने हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम यह सिद्ध करते हैं कि बिहार में विकास बानी और मोदी बानी की भावना मजबूत है। नगर निगम परिसर में बिहार की जीत, जनता की जीत के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भी ढोल-नगाड़ों और मिष्ठान वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में पार्षद नवीन पंडित, पवन पांडेय, महेंद्र पांडेय, आकर्ष बाजपेयी, अखिलेश वाजपेयी, राम नारायण, सुधीर यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js