बिहार में सत्ता समीकरण तेजी से स्पष्ट: BJP ने सम्राट चौधरी को नेता चुना, विजय सिन्हा बने उपनेता; शपथ ग्रहण से पहले NDA ने तय किया पावर बैलेंस

बिहार में सत्ता समीकरण तेजी से स्पष्ट: BJP ने सम्राट चौधरी को नेता चुना, विजय सिन्हा बने उपनेता; शपथ ग्रहण से पहले NDA ने तय किया पावर बैलेंस

Today crime news 

बिहार। बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा राजनीतिक दांव चल देते हुए सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। वहीं विजय सिन्हा को उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को नई NDA सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की मुख्य दावेदारी मानी जा रही है, जिससे बिहार की सत्ता संरचना में BJP की भूमिका और मजबूत होगी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने इस फैसले को “फिट भी, हिट भी… यह BJP के लिए एक चौका है” बताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा की जोड़ी राज्य की राजनीति में नया संतुलन स्थापित करेगी। पार्टी का कहना है कि यह चयन NDA सरकार के सुचारू संचालन और गठबंधन में समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसी कारण BJP और NDA घटक दल राजनीतिक औपचारिकताओं—विधायक दल का चयन, कैबिनेट गठन और विभागीय वितरण—को तेजी से अंतिम रूप दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में 6 विधायक पर 1 मंत्री का फॉर्मूला अपनाने पर सहमति बन गई है। इसके तहत संभावित मंत्रिमंडल में BJP को 15–16, JDU को 14, LJP (रामविलास) को 3, जबकि RLM और HAM को 1-1 मंत्री पद मिलने की संभावना है। इस फॉर्मूले से गठबंधन में शक्ति संतुलन और सभी दलों की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी।इन निर्णयों के साथ बिहार में NDA की नई सरकार का रूपरेखा लगभग तय हो चुका है, और शपथ ग्रहण समारोह राज्य की नई राजनीतिक दिशा का संकेत देगा।


0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js