जलकल ने खुले मेनहोल को बंद करने के लिए छेड़ा अभियान
महाप्रबंधक ने जोनल अफसरों के व्हाट्सएप नंबर किए सार्वजनिक
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। शहर के खुले मेनहोल पर जलकल विभाग अब 12 से 24 घंटे में ढक्कन लगवाएगा। इसके लिए विभाग ने व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। इन पर कोई भी खुले या टूटे मेनहोल की फोटो और पूरी जानकारी मैसेज कर सकता है। विभाग का दावा है कि 12 से 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान किया जाएगा। जलकल के आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब करीब 5,045 मैनहोल हैं। इनमें 210 बिना ढक्कन के हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में क्षतिग्रस्त भी हैं। बारिश के मौसम में शहर के खुले व टूटे ढक्कन के मेनहोल परेशानी के सबब बनते हैं। कई बार जलभराव की स्थिति में इनका अंदाजा नहीं मिलता और वाहन सवार इनमें फंस जाते हैं। पैदल राहगीर भी गिरकर जख्मी होते हैं। इसे देखते हुए जलकल ने बारिश के मौसम में रणनीति बनाई है। सीवर मेनहोलों में से खुले व क्षतिग्रस्त ढक्कन की तुरंत मरम्मत कराई जाएगी। कोई भी जलकल के मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर पर खुले व क्षतिग्रस्त सीवर मेनहोल की फोटो, समस्या, पता व मोबाइल नंबर भेजना होगा।
इन पर करें शिकायत
व्हाट्सएप नंबर- 7565004604 शिकायत भेज सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल नंबर- 9235553826 व 9235553827 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जोनल स्तर पर भी शिकायत कर सकते हैं। जोन-1 में मोबाइल नंबर-9235553879, जोन-2 में 9235553850, जोन-3 में 7565004603, जोन-4 में 9235553821, जोन-5 में 9235553852, जोन-6 में 9235553836 पर शिकायत कर सकते हैं।
: शिकायत करने के 12 से 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की गई है। इसकी मॉनिटरिंग भी होगी। - आनंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
Post a Comment