साफ-सफाई का निरीक्षण करने आज आएगी IEC की टीम, विकास कार्यों के आधार पर मिलेगी रैंकिंग

साफ-सफाई का निरीक्षण करने आज आएगी IEC की टीम, विकास कार्यों के आधार पर मिलेगी रैंकिंग


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के कार्यों की जांच करने के लिए आज आएगी आईईसी टीम। एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों की जांच कर समीक्षा करेगी। दो दिन तक शहर की अरबों रुपए की योजनाओं का सर्वेक्षण करेगी। इसके साथ स्वच्छता संबंधित गतिविधियों का फोटो-वीडियो के साथ संकलन किया जाएगा। करीब दस सिटीजन का फीडबैक लिया जाएगा। फीडबैक के आधार पर कानपुर की वर्ष 2025-26 की स्वच्छता रैंकिंग जारी की जाएगी। कानपुर नगर निगम ने शक्ति, शेल्टर होम, वेंडिंग जोन, कान्हा गौशाला, एबीसी सेंटर, कल्याण मंडप, सीवरेज, ई-पाठशाला, वाटर सप्लाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ओपन जिम, पालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम, नानाराव पार्क, विजिटर गैलरी, कन्वेंशन सेंटर समेत अन्य कार्य स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत कराए हैं, जिसकी प्रगति रिपोर्ट भेजी गई थी। इन कार्यों का सत्यापन करने और शहर की स्वच्छता को परखने के लिए टीम कानपुर आएगी। टीम महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त सुधीर कुमार से कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही शहर के 10 सिटीजन का स्वच्छता को लेकर फीडबैक भी लेगी, जिसकी टीम वीडियोग्राफी करेगी। फीडबैक के आधार पर ही शहर की स्वच्छता रैंकिंग भी तय की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js