बिजली बिल जमा न करने पर बड़े भाई ने छोटे का सुजा घोंपकर किया हत्या

बिजली बिल जमा न करने पर बड़े भाई ने छोटे का सुजा घोंपकर किया हत्या 

2000 बिजली बिल जमा करने की सबकी जिम्मेदारी है, पैसा दो
मृतक विजेंद्र यादव 

Today crime news

उत्तर प्रदेश कानपुर। बर्फ काटने वाला सूजे से बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या आस-पास के लोगों ने चीख-फुकार सुनकर जमा हो गए। 2000 रुपए के बिजली बिल जमा न करने को लेकर आपस में दोनों भाइयों में बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि अपना आपा खोकर बड़े भाई ने घर के अंदर से सुजा लेकर आया और छोटे भाई के सीने में मार दिया। बहस के दौरान बड़े भाई ने पहले छोटे भाई के सिर पर डंडे से कई बार वार किया। चीख सुनकर पिता भी आ गए और दोनों भाइयों को समझाने लगे। इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर सुजा से उसके सीने में वार कर घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में घायल को उर्सला अस्पताल ले जाकर पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बड़े भाई और पिता को अरेस्ट कर लिया। बताते चलें कि यह घटना बादशाही नाका थाना क्षेत्र के तिराहा गुलियाना की है। पिता पवन यादव दिव्यांग हैं। वह अपना और अपने परिवार का बर्फ बेचकर गुजारा करते हैं। पवन यादव के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा जितेंद्र यादव है, फिर बहन, फिर छोटा भाई विजेंद्र, शेखर, राजेंद्र यादव हैं। पिता पवन यादव पिछले कई सालों से परिवार से अलग किराए के मकान में रहते हैं। जबकि जितेंद्र भी उसी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। वह चार की दुकान चलाया करता है। पवन यादव की पत्नी, जितेंद्र यादव की मां राजकुमारी देवी तीन बेटों विजेंद्र यादव, जितेंद्र और शेखर के साथ रहती हैं। विजेंद्र यादव पशुपालन करता है। मकान में प्रीपेड मीटर लगा है। पिछले दो माह से बिल जमा नहीं हुआ है। इस कारण इस माह का बिल माइनस पर चल रहा है। 2000 रुपए न जमा करने पर चार से पांच दिन पहले बिजली कनेक्शन कट गया है। परिवार के सभी लोग परेशान थे। सुबह करीब 8 बजे बड़े जितेंद्र ने छोटे भाई विजेंद्र यादव से बिजली बिल जमा करने को कहा। विजेंद्र यादव ने कहा कि बिल जमा करने की जिम्मेदारी सबकी है। सब लोग अपने हिस्से का पैसा दें, यह सुनकर जितेंद्र को गुस्सा आ गया। पैसा देने के लिए मना कर दिया, फिर विजेंद्र ने भी मना कर दिया। इस बात पर बहस होने लगी। बड़े भाई जितेंद्र को गुस्सा आ गया। पहले छोटे भाई विजेंद्र को डंडे से सिर पर कई वार कर दिया। इस बीच पिता पवन यादव आ गए और जितेंद्र को रोकने लगे। झगड़ा इतना बढ़ गया कि जितेंद्र ने घर के अंदर से सुजा लेकर आ गया। उस सूजे से सीने में वार कर दिया। खून देखकर आनन-फानन में उर्सला अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता पवन यादव और आरोपी बड़े बेटे जितेंद्र यादव को दौड़ाकर चकेरी रामा देवी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाया और खून लगे सूजे को बरामद कर लिया है। मां की तहरीर पर पिता पवन यादव और बड़े बेटे जितेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js