नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों सफाई नायकों पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने अपने कार्यालय कक्ष में जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-4 के समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों और सफाई नायकों/पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मुख्य मार्गों और उनके संपर्क मार्गों में उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था की जाए। धार्मिक स्थलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर सफाई के उपरांत चूना छिड़काव किया जाए। प्रातः 5:00 बजे से मुख्य मार्गों पर सफाई सुनिश्चित की जाए। प्रतिदिन गली पिटों की सफाई, नाला नालियों की सफाई और नालियों की उगी हुई घास की सफाई की जाए। सभी व्यापारियों से अपील की जाए कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ा न फेंके। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाले वाहनों/नगर निगम के कर्मचारियों को ही कूड़ा दिया जाए। अन्यथा की स्थिति में व्यापारियों के विरुद्ध चालानी/जुर्माने की कार्रवाई की जाए। इन निर्देशों का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाना और नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है।



Post a Comment