जीआरपी ने महिला यात्री का प्लेटफार्म पर लावारिस मिला पर्स किया सुपुर्द

जीआरपी ने महिला यात्री का प्लेटफार्म पर लावारिस मिला पर्स किया सुपुर्द


Today crime news

उत्तर प्रदेश कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर बने ए.सी. वेटिंग हाल के पास लावारिस मिला बैग ए.सी. हाल के अटेंडेंट सुनील कुमार ने महिला पर्स मिलते ही जानकारी तुरंत नजदीकी बने जीआरपी थाने में दी। जानकारी मिलते ही जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने क्यूआरटी टीम को भेजकर महिला लावारिस बैग की जांच कर वीडियो बनाकर कब्जे में लिया। लेडिज पर्स की जांच में मिला आईडी आधार कार्ड से महिला यात्री को सूचना दी। बताते चलें कि छतरपुर निवासी रागनी कुमारी पत्नी सुशील कुमार बिहार से दिल्ली जा रही थीं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खाने-पीने का सामान लेने ट्रेन से उतरकर लेने लगीं। यात्री का पर्स कब और कैसे वहां गिर गया, पता भी नहीं चला। वहां फिर ट्रेन सफर के लिए बैठ गईं। अपने निवास स्थान पहुंचने पर पता चला कि उनका पर्स कहीं चोरी हो गया है। वहीं जीआरपी की सूझबूझ से महिला यात्री रागनी कुमारी से संपर्क किया गया। रागनी कुमारी ने अपने रिश्तेदार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन जीआरपी भेजकर पर्स को सही सलामत प्राप्त किया। महिला यात्री रागनी ने बताया कि मेरे पर्स में 3500 नगद और कीमती ज्वैलरी थी, जो कि मुझे बिना किसी नुकसान के प्राप्त हो गई है। मैं कानपुर जीआरपी का शुक्रिया अदा करती हूं। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि महिला यात्री के पर्स के कीमती सामान की अनुमानित कीमत 2,50,000 है, जो कि महिला के बताए हुए रिश्तेदार को सुपुर्द किया गया है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js