नगर निगम ने अपने तय लक्ष्य वसूली का थोड़ा रिकॉड, जलकल ने भी जमा कराया 200 करोड़

नगर निगम ने अपने तय लक्ष्य वसूली का थोड़ा रिकॉड, जलकल ने भी जमा कराया 200 करोड़ 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम का खुशी का ठिकाना नहीं रहा, राजस्व की वसूली में विभाग ने लक्ष्य अपेक्षा से अधिक वसूली की पांच सौ करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार कर लिया है। वित्तीय वर्ष 24-25 में पांच सौ करोड़ था। 31 मार्च 2025 की देर शाम तक 506 करोड़ आंकड़ा पार कर लिया है। बताते चलें कि 31 मार्च की देर शाम तक 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया है। नगर निगम टीम ने इस लक्ष्य को पूरा किया है। वही जलकल ने पिछले वर्ष 145 करोड़ जमा कराया था। वर्तमान में 200 करोड़ का आंकड़ा पहुंचा है। जलकल ने वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 9 करोड़ रुपए की वसूली की है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ने वर्ष 2023-24 में 413 करोड़ वसूली का लक्ष्य रखा था, जिसके एवज में 389 करोड़ की वसूली हुई थी। जिसके बाद सीएम ग्रिड की 10 सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम को धन आवंटित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 500 करोड़ की वसूली का लक्ष्य तय किया गया था, इसके सापेक्ष 506 करोड़ की वसूली की गई।वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन एक दिन में 11 करोड़ की वसूली हुई है। आखिरी दिन नगर निगम ने 14 करोड़ की वसूली की। जलकल ने  वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन नौ करोड़ की वसूली की।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js