नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सफाई कर्मी को पीटने वाले पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सफाई कर्मी को पीटने वाले पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन करते हुए। सफाई कर्मी को पीटने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई की मांग की। रविवार को सफाई कर्मी को दबंग अतिक्रमणकारियों ने सफाई कर्मी को चोरी का आरोप लगाते हुए सारे आम पीट दिया था। नगर निगम के कर्मचारी नेताओं के साथ सफाई ठप कर सोमवार को पनकी थाने का गिराओ किया गिराओ कर एफआईआर दर्ज कराई थी। नगर निगम कर्मचारी नेता रमा कांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने कमजोर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय झा के पुत्रों पर मामूली धाराओं पर मामला दर्ज किया है।मंगलवार को इसके विरोध में नगर निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। पीड़ित सफाई कर्मी बड़े पनकी गंगागंज कच्ची झोपडी के रहने वाले हैं। कर्मचारी नेताओं ने जोन 5 में दबंगों ने बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर रखा है। जल्द ही अभियान चलाया जाए, और पुलिस आरोपी विनय झा और अन्य लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की।

                             पीड़ित सफाई कर्मी

नारेबाजी के बाद कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त आवेश खान को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान संयुक्त कर्मचारी संघ के महामंत्री हरिओम वाल्मीकि, नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवीदीन भाऊ और महामंत्री रमाकांत मिश्रा कर्मचारी नेताओं में नीलू निगम, चौधरी रामगोपाल, मन्नी लाल भारती, संजय हजारिया और मीडिया प्रभारी मुन्ना हजारिया भी मौजूद रहे।


0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js