महिला यात्रियों के लिए सेंट्रल स्टेशन पर बेबी फीडिंग पॉड की हुई शुरुआत

महिला यात्रियों के लिए सेंट्रल स्टेशन पर बेबी फीडिंग पॉड की हुई शुरुआत 


उत्तर प्रदेश कानपुर। उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर के नेतृत्व में टीम कानपुर द्वारा महिला यात्रियों के सम्मान में यात्री सुविधाओं में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए बेबी फीडिंग पॉड को महिलाओं को समर्पित किया। इस पॉड में महिलाओं को बच्चे के साथ साफ़ सुथरे एव सुरक्षित वातावरण में बेबी फीडिंग की सुविधा प्राप्त होगी। इस पॉड में बेबी स्टेशन की भी सुविधा है।


जिस में बच्चे को सुरक्षित रूप से लिटाकर डाइपर चेंज किए जा सकेंगे। इस बेबी फीडिंग पॉड को रेल की महिला कर्मचारी श्रीमती पारुल राजपूत एव श्रीमती कुशमा द्वारा महिला यात्रियों को समर्पित किया गया। इस मौके पर पंकज माथुर सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर, विजय शर्मा मुख्य वाणिज्य निरीक्षक कानपुर अवधेश दुबे, स्टेशन अधीक्षक कानपुर सेंट्रल, अतुल गंगवार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कानपुर, रोमित चतुर्वेदी मुख्य टिकट निरीक्षक कानपुर सेंट्रल एव कपिल देव मीना वाणिज्य निरीक्षक कानपुर उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js