नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर अधिकारियों किया निर्देशित

नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर अधिकारियों किया निर्देशित 


उत्तर प्रदेश कानपुर। आयुक्त द्वारा परियोजना निदेशक, यू.पी. एम. आर. सी., महाप्रबन्धक अधिशासी अभियन्ता, उ.प्र. जल निगम (नगरीय), अधिशासी अभियन्ता, उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) एवं सम्बन्धित विभागो के अभियन्ताओं के साथ शहर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्य कराये जाने के लिए निर्देशित किया। बडे़ चौराहे पर पाया गया कि 1400 एमएम व्यास की ब्रिक बैरेल एवं आर.सी.सी. सीवर लाइन में जुड़े चेतना चैराहे की तरफ जा रही 900 एमएम व्यास की ब्रिक बैरेल को बन्द करने के लिए यू.पी.एम.आर.सी. को निर्देशित किया गया है। बड़े चैराहे पर पूर्व से पड़ी 1400एमएम व्यास की आर.सी.सी. सीवर लाइन को जोड़ने के लिए यू.पी.एम.आर.सी. को निर्देशित किया गया। परेड चैराहे के पास स्थित रेमण्ड शोरुम के सामने स्थित 1400 एमएम व्यास की ब्रिक बैरेल के मैनहोल में अपशिष्ट जल का फ्लो अत्यन्त कम पाया गया, जिसकी जाॅच के लिए जलकल विभाग के अभियन्ताओं को निदेर्शित किया गया। मैकरार्बटगंज ढाल के पास इण्टरनेशनल स्कूल के पीछे मेट्रो के पिलर नं. 313 के समीप ब्रिक बैरेल से सीसामऊ नाले में जा रहे अपशिष्ट जल को रोकने हेतु समस्त विभागो को यू.पी. एम.आर.सी.के साथ सहयोग करते हुये उक्त कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js