सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार 

महाराष्ट्र मुंबई। सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाला लॉरेंश बिश्नोई गैंग का शूटर सुक्खा गिरफ्तार हो गया है। नवी मुंबई पुलिस ने सुक्खा को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद से पुलिस शूटर की तलाश कर रही थी। मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पानीपत सेक्टर 29 से सुक्खा को गिरफ्तार किया है। सुक्खा रेल कानग गांव का रहना है, वह सलमान खान के घर पर फायरिंग का आरोपी है। पुलिस ने बताया कि सुक्खा को नवी मुंबई में आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जून माह में पुलिस ने दावा किया था कि नवी मुंबई के पनवेल स्थित सलमान खान के फॉर्म हाउस के पास सलमान खान को निशाना बनाने की तैयारी थी, उसका हमने पर्दाफाश कर दिया है। इससे पहले बांद्रा स्थित सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल माह में फायरिंग हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया था। इससे पहले सलमान खान ने पुलिस को बताया था कि उन्हें लगता है कि लॉरेंश बिश्नोई गैंग ने ही उनके घर के बाहर उनकी और परिवार के लोगों की हत्या के इरादे से गोली चलाई थी। सलमान खान का यह बयान पुलिस की चार्जशीट में भी शामिल है, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। इससे पहले इसी वर्ष जनवरी माह में दो अज्ञात लोगों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फॉर्महाउस के अंदर घुसने की कोशिश की थी। ये लोग फर्जी आईडी के जरिए फॉर्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गौर करने वाली बात है कि 2002 में सलमान खान की बिल्डिंग के पास एक धमकीभरा पत्र मिला था। जबकि मार्च 2023 में समलान खान को ईमेल के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी थी। इस बात की जानकारी सलमान खान ने पुलिस को दी थी। पुलिस के अनुसार लॉरेंश बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग ने 60-70 लोगों को सलमान खान के मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया, जोकि सलमान खान के हर मूवमेंट पर नजर रखते थे। ये गैंग सलमान खान के घर, फॉर्म हाउस और जहां भी वह शूटिंग के लिए जाते थे, वहां की रेकी करते थे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js