जोन 1 में अवैध रूप से संचालित निर्माणों को केडीए ने किया सील

जोन 1 में अवैध रूप से संचालित निर्माणों को केडीए ने किया सील 


उत्तर प्रदेश कानपुर। अवैध रूप से चल रहे भवन निर्माण को केडीए विभाग द्वारा सील की गई। जोन एक के चमनगंज निवासी शिब्बू अंसारी मकान सं0-88/443 हुमॉऊ बाग, चमनगंज में बेसमेन्ट तथा 4 अन्य तल में अवैध रूप से भवन का निर्माण कर पूर्व से संचालन किया जा रहा था। अवैध निर्माण के विरूद्ध कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आज बेसमेंट मे अवैध रूप से संचालित कार्यालय को विभाग द्वारा सीलबन्द करा दिया गया। मो. आरिफ मकान सं0-105/590, चमनगंज में बेसमेन्ट तथा 7 अन्य तल में अवैध रूप से भवन का निर्माण कर पूर्व से संचालन किया जा रहा था। अवैध निर्माण के विरूद्ध बेसमेंट मे अवैध रूप से संचालित जिम को भी सीलबन्द करा दिया गया। मो.आसिफ मकान चमनगंज में बेसमेंट तथा 3 अन्य तल में अवैध रूप से भवन का निर्माण कर पूर्व से संचालन किया जा रहा था। उक्त भवन के बेसमेन्ट में अवैध रूप से चप्पल जूता का कारखाना का संचालन किया जा रहा था। बेसमेन्ट मे अवैध रूप से संचालित चप्पल जूता का कारखाना को सीलबन्द करा दिया। चमनगंज में बेसमेन्ट तथा अन्य तल में अवैध रूप से भवन का निर्माण कर पूर्व से संचालन किया जा रहा था। उक्त भवन के बेसमेन्ट में अवैध रूप से अन्डर वियर गारमेन्ट का कारखाना का संचालन किया जा रहा था। बेसमेन्ट मे अवैध रूप से संचालित अन्डर वियर गारमेन्ट का कारखाना को सीलबन्द करा दिया गया। उक्त कार्यवाही में विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन जोन-1 सत शुक्ला, कानपुर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता संदीप मोदनवाल, अवर अभियन्ता जनार्दन सिंह, अवर अभियन्ता कैलाश सिंह, प्राधिकरण टीम उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js