आम आदमी पार्टी कानपुर नगर द्वारा आज महंगाई, बेरोजगारी दोस्तवाद, जातिवाद, को लेकर एक भव्य विरोध प्रदर्शन।

आम आदमी पार्टी कानपुर नगर द्वारा आज महंगाई, बेरोजगारी दोस्तवाद, जातिवाद, को लेकर एक भव्य विरोध प्रदर्शन।

 विरोध प्रदर्शन बड़ा चौराहा से मूलगंज चौराहा होते हुए घंटा घर तक पहुंचा आम आदमी पार्टी कानपुर नगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए । ये यात्रा वर्तमान सरकार के मुंह में एक तमाचा है जो गूंगी बहरी अंधी सरकार है जिसको ना तो देश के बेरोजगार दिख रहे हैं ना ही बढ़ती हुई महंगाई दिख रही है। यह सरकार अपने मित्रों के लिए इस देश की पूंजी को नष्ट कर रही है यह सरकार अपने मित्रों का 15 लाख करोड़ रुपए माफ कर देती है इस सरकार ने न तो कोई नई नौकरी का प्रबंध किया है ना ही कोई भी नए संस्थान बनाएं। लेकिन जो बने बनाए संस्थान हैं ,

उनको अपने मित्रों को बेच रही है। आम आदमी पार्टी कानपुर नगर ने इस सरकार का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया है और इस यात्रा के माध्यम से उन्हें चेताया है कि अभी भी वक्त है होश में आ जाओ नहीं तो आम जनता अगर आपको कुर्सी में बैठाना जानती है तो कुर्सी से उतारना भी जानती है। जिला अध्यक्ष उमेश यादव जी के नेतृत्व में आज कानपुर नगर की विरोध प्रदर्शन यात्रा सफल रही, उमेश यादव जी ने कहा है कि सरकार पूर्णता भ्रष्ट हो चुकी है भ्रष्टाचारी इनकी पार्टी में जाकर सफेद हो जाते हैं भ्रष्टाचारियों से इनका खास लगाव है और झूठ परोसना इनकी आदत में शालिम है। आम जनता ने इन को वोट देकर कुर्सी पर बैठाया है, इनको देश का प्रधानमंत्री बनाया है, यह आम जनता की तनिक भी सुधि नहीं लेना चाहते हैं।

जिला महासचिव शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मोदी सरकार युवाओं से नफरत करती है दलितों से नफरत करती है मुसलमानों से नफरत करती है यह सिर्फ अपने दोस्तों से जरूरत से ज्यादा प्रेम रखती है तभी तो देश की सारी संपत्ति उनको बेचे जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार को देश चलाने का कोई अनुभव नहीं है क्योंकि इस सरकार में भ्रष्ट नीति को प्राथमिकता दी जा रही है इस सरकार में कमजोर, बुजुर्गों, युवाओं पर दिन प्रतिदिन जुल्म किए जा रहे हैं इस सरकार को तत्काल रुप से इस्तीफा दे देना चाहिए और माननीय केजरीवाल जी को देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए क्योंकि असली देश के लाल वही है 

जो इस देश के लोगों के लिए काम कर रहे है, आज की विरोध प्रदर्शन में रूप से कानपुर के ज़िला अध्यक्ष उमेश यादव, ज़िला महासचिव शैलेंद्र सिंह परिहार अवध प्रांत प्रदेश प्रभारी अनुज शुक्ला माइनॉरिटी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद, माइनॉरिटी विंग के प्रदेश सचिव मुशीर, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष आबिद अली गाज़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पी त्रिपाठी और अजीत खोटे, प्रशांत, इरफान, असलम, वसीम,सौरव, दीपचंद, महिला शक्ति कृष्णा प्रजापति, पुष्पा सिंह, और जिले के सभी साथी मौजुद रहे।।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js